Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लखनऊ में मुस्लिम मतदाताओं को साधने में लगी सपा बसपा व भाजपा
    राज्य

    लखनऊ में मुस्लिम मतदाताओं को साधने में लगी सपा बसपा व भाजपा

    adminBy adminApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण की लोकसभा सीट लखनऊ में मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सपा, बसपा और भाजपा में त्रिकोणी मुकाबला चल रहा है। वैसे तो बसपा ने मुस्लिम चेहरे को ही प्रत्याशी बनाया है लेकिन लखनऊ के मुस्लिम मतदाता का झुकाव देश व प्रदेश में उनके हितैषी नेताओं की ओर ही ज्यादा है।

    समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास महरोत्रा के लिए महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दकी प्रचार कर रहे हैं। फाखिर सिद्दकी ने पार्टी उम्मीदवार रविदास को जीताने के लिए महानगर कार्यकारिणी के समस्त मुस्लिम चेहरों को उनके गली मोहल्ले में सक्रिय रहने के लिए कहा है। मोहल्लों में छोटी बैठकें करते हुए रविदास महरोत्रा को जिताने के लिए मुस्लिम मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की रणनीति बनायी गयी है।

    सपा के महानगर अध्यक्ष फाखिर ने कहा कि लखनऊ का मुस्लिम वर्ग एक लम्बे समय से मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव से जुड़ा हुआ है। हमारी पकड़ मुस्लिम मतदाताओं में कभी कम नहीं हुई है। लखनऊ की तीन विधानसभा सीटों उत्तर, मध्य और पश्चिम में समाजवादी पार्टी ही जीतती आयी है। जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक रहता है। इस बार उत्तर विधानसभा में हार हुई लेकिन मध्य और पश्चिम में सपा जीती है।

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग के लिए काम करती है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मुस्लिम के अलावा दूसरे वर्ग का भी मत मिलेगा। रविदास महरोत्रा को हर वर्ग के बीच महत्व मिल रहा है। मुस्लिम इलाकों में तो रविदास को हाथों हाथ ले रहे हैं।

    बसपा के महानगर महामंत्री दुर्गेश ने कहा कि बसपा ने मुस्लिम चेहरे को उतारा है तो उसका मुस्लिम मतदाताओं पर पूरा प्रभाव भी दिख रहा है। मुस्लिम मतदाता हर तरफ से फोन करता है। सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, सर्वसमाज का समर्थन में फोन आता है। फिर भी मुस्लिम उम्मीदवार सरवर मलिक को मुस्लिम आबादी वाले मोहल्लों में बेहद बढ़त मिल रही है।

    उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि लखनऊ में अमीनाबाद, नक्खास, खदरा, हुसैनाबाद में बड़ी बैठकें हुई है। इसमें मुस्लिम व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, कामगारों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। पुराने लखनऊ के मोहल्लों में भी जहां मुस्लिम मतदाताओं की बहुतायत है, वहां बसपा के कार्यकर्ताओं ने पैठ बना ली है। मेरा दावा है कि कुल मतदान का 40 प्रतिशत बसपा उम्मीदवार सरवर पाने जा रहे है।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस बार भाजपा से लखनऊ लोकसभा सीट पर फिर एक बार चुनाव लड़ रहे है। राजनाथ सिंह के बीते पांच वर्ष के कार्यकाल में नजर डाले तो उनका जीतनी बार लखनऊ में आना हुआ, कोई न कोई मुस्लिम धर्मगुरु रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचें। अपनी समस्याओं को लेकर राजनाथ सिंह से मिलने वाले मुस्लिम धर्मगुरुओं की समस्या का तत्काल निदान कराने का प्रयास हुआ।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के अवध क्षेत्र के मीडिया प्रभारी खुर्शीद ने कहा कि लखनऊ समेत पूरे देश में केन्द्र की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी धर्म के लोगों को मिला है। उसमें मुस्लिम भी केन्द्र की योजनाओं का बराबर लाभ पाया है। लखनऊ में मुस्लिम वर्ग को मुफ्त राशन, उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला है। आयुष्मान कार्ड से मुस्लिम वर्ग के लोग आज भी सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे है।

    उन्होंने कहा कि तीन तलाक का जो फैसला आया था, वह तो एतिहासिक है। अब जहां बात लखनऊ के मुस्लिम मतदाताओं की है तो अटल जी के समय से ही भाजपा के लिए दिलखोल कर उन्होंने मतदान किया है। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के चुनाव मैदान में आने के बाद कोई कमी नहीं हुई, और न आगे होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव : विकास न होने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया
    Next Article भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी बोलीं हमारी जीत निश्चित, मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      भविष्य के युद्धों में तकनीक और संयुक्त सैन्य क्षमता होगी निर्णायक : जनरल अनिल चौहान

      July 12, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version