Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»(ताइवान भूकंप लीड) हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने सेवा निलंबित की, हिल गई इमारतें
    दुनिया

    (ताइवान भूकंप लीड) हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने सेवा निलंबित की, हिल गई इमारतें

    adminBy adminApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ताइपे। ताइवान में आज (बुधवार) सुबह आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों का असर अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है। ताइवान न्यूज के अनुसार, देश के पूर्वी तट पर 7 दशमलव 2 तीव्रता के भूकंप के बाद ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने अपनी सेवाएं निलंबित कर दीं।

    ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने कहा है कि सुबह लगभग 8ः30 बजे भूकंप के झटकों का प्रभाव पूरे नेटवर्क (नांगंग-जुयिंग लाइन) पर पड़ा। ताइवान हाई स्पीड रेल नेटवर्क ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है। ताइवान न्यूज के अनुसार, नेटवर्क ने लाइनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किया है।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से कहा है कि भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किलोमीटर (11 मील) दक्षिण में स्थित है। हुआलिएन में कई इमारतें आंशिक रूप से ढह गई हैं और खतरनाक कोण पर झुकी हुई दिखाई दे रही हैं। अखबार ने वीडियो जारी कर पूरे मंजर को दिखाने का प्रयास किया है।

    भूकंप विज्ञान अधिकारियों ने कहा कि यह 25 वर्षों में ताइवान का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। ताइवान और के पड़ोसी देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। इस भूकंप का असर जापान पर भी देखा गया है। जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप ताइवान के पूर्वी तट पर हुलिएन काउंटी के जल क्षेत्र में केंद्रित था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भी तेज झटका दर्ज किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleताइवान में शक्तिशाली भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी
    Next Article नेपाल में 15 साल पहले हुए हत्या के मामले में माओवादी नेता खाम गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति

      October 15, 2025

      जापान में एलडीपी को इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में झटका देने की तैयारी में विपक्ष

      October 15, 2025

      संसद विघटन के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने का प्रयास, स्पीकर ने बुलाई बैठक

      October 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार विनय सिंह की याचिका की खारिज
      • बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह
      • पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा
      • घाटशिला उपचुनाव: झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
      • घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने दाखिल किया नामांकन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version