Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लातेहार में खत्म हुआ नक्सलियों के भय का माहौल, मतदाताओं का उत्साह चरम पर
    Top Story

    लातेहार में खत्म हुआ नक्सलियों के भय का माहौल, मतदाताओं का उत्साह चरम पर

    adminBy adminApril 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। झारखंड का नक्सल प्रभाविज लातेहार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार मतदाताओं में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह है। अब ग्रामीणों में नक्सलियों का भय खत्म हो गया है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद जिन ग्रामीण इलाकों में पहले भय का माहौल रहता था, वहीं अब मतदाताओं का उत्साह चरम पर दिख रहा है। यह नजारा लातेहार जिले के गारू, महुआडांड़ आदि प्रखंडों के गांवों में नजर आ रहा है।

    दरअसल लातेहार जिले के ग्रामीण इलाकों में चुनाव के बाद मतदान बहिष्कार के नारे गूंजने लगते थे। नक्सली गांव-गांव घूमकर लोगों को धमकी देते थे कि वोट देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। नक्सली धमकी के कारण ग्रामीण भयभीत रहते थे और मतदान करने से कतराते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में जिस तरह से पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है, इससे नक्सलियों का प्रभाव काफी हद तक खत्म हो गया।

    गारू, महुआडांड़ आदि प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ वर्षों से ग्रामीण वोट देने के लिए निकलने लगे थे। इस बार तो ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के बीच बनाये गये सुरक्षा के माहौल से ग्रामीण अब काफी सुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं का उत्साह आसमान छू रहा है।

    शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प

    लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति लोगों की जागरूकता का स्तर यह है कि जिन इलाकों में ग्रामीण चुनाव का जिक्र तक नहीं करते थे, वहां अब जगह-जगह संकल्प सभाएं आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प ले रहे हैं। गारू प्रखंड के गोइंदी, साल्वे, महुआडांड़ के बॉसखरचा समेत अन्य गांवों में ग्रामीणों का उत्साह चरम पर है। इन गांवों के ग्रामीण खुद मतदान करने का संकल्प ले रहे हैं और अन्य ग्रामीणों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गांव में स्थिति यह है कि किसी भी मतदाता से पूछने पर वह बताता है कि 20 मई को लोकसभा का मतदान होना है।

    ग्रामीण इलाकों में स्थित मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने पहुंची लातेहार डीसी गरिमा सिंह और जिले के अन्य अधिकारी ग्रामीणों का उत्साह देख दंग रह गये। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि उनके गांव के सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करेंगे। ग्रामीणों का उत्साह देख डीसी ने भी खुशी जतायी। डीसी ने कहा कि क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। वहीं, सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में बदला राजनीतिक समीकरण, कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है अर्जुन मुंडा को
    Next Article नेपाल के विपक्षी नेताओं का सत्ता समीकरण जल्द ही बदलने का दावा
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version