Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल के विपक्षी नेताओं का सत्ता समीकरण जल्द ही बदलने का दावा
    दुनिया

    नेपाल के विपक्षी नेताओं का सत्ता समीकरण जल्द ही बदलने का दावा

    adminBy adminApril 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में सत्ता गठबंधन में परिवर्तन को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की तरफ से जल्द ही प्रचण्ड सरकार के गिरने और नया सत्ता समीकरण बनने का दावा किया गया है।

    नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शेखर कोइराला ने विराटनगर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी के शीर्ष नेता लगातार नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के संपर्क में हैं और उपचुनाव के बाद सत्ता समीकरण बदलने को लेकर लगभग सहमति हो गई है। डॉ. कोइराला ने कहा कि इस देश में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक सुदृढ़ता के लिए कांग्रेस और एमाले का एक साथ आना बहुत जरूरी है। राजनीतिक अस्थिरता के कारण ही देश में विकास कार्यों में बाधा आ रही है और सरकारी कर्मचारी अपनी मनमानी करने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि ओली के साथ कांग्रेस की सत्ता यात्रा की शुरुआत जल्द होने वाली है।

    इसी तरह कांग्रेस पार्टी के महामंत्री गगन थापा ने भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में कांग्रेस और एमाले के बीच सत्ता गठजोड़ की प्रबल संभावना जताई है। गगन थापा ने कहा कि दो प्रमुख दल जिसके पास 90 और 78 सीटें है, ये दोनों दल चुनाव के डेढ़ साल बाद भी सत्ता का नेतृत्व नहीं पाए और 32 सीटों वाले माओवादी, इन दोनों दल के साथ बारी-बारी से समर्थन लेकर अपनी सरकार चला रहा है। प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को एक अस्थिर नेता बताते हुए कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने कहा कि प्रचण्ड की अस्थिर राजनैतिक चरित्र का खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ रहा है। पिछले आमचुनाव के बाद प्रचण्ड सिर्फ सत्ता समीकरण ही बदल रहे हैं, जिसके कारण बाकी विकास कामों में सरकार का ध्यान नहीं है। थापा ने कहा कि एमाले की तरफ से संकेत मिलते ही छोटे दलों के दबाब की ताकत खत्म हो जाएगी और कांग्रेस-एमाले मिलकर सरकार चलाएंगे।

    इन दोनों नेताओं की तरह कांग्रेस के एक और प्रभावशाली नेता डॉ. शशांक कोइराला ने तो बजट तक सरकार परिवर्तन का दावा कर दिया है। उन्होंने एक पत्रकार सम्ोलन में कहा कि कांग्रेस और एमाले के बीच बजट से पहले सरकार बदले या बजट के बाद, इसे लेकर चर्चा चल रही है। डॉ. शशांक का दावा है कि एमाले अध्यक्ष ओली ने मजबूरी में प्रचण्ड सरकार को समर्थन दिया है।

    कांग्रेस के इन दावों को लेकर एमाले पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली कई बार इस सरकार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने सत्ता में अपने सहयोगी दल माओवादी और एकीकृत समाजवादी के शीर्ष नेतृत्व की आलोचना शुरू कर दी है। लेकिन साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं को एक महीने तक के लिए कोई विरोध नहीं करने का निर्देश दिया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो ओली और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच कई चरण की बातचीत हो चुकी है। बस सही समय का इंतजार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलातेहार में खत्म हुआ नक्सलियों के भय का माहौल, मतदाताओं का उत्साह चरम पर
    Next Article आदित्य विक्रम ने बांटे 5 न्याय-25 गारंटी कार्ड
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version