रांची। पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप से लोगों को एक दो दिनों के लिए राहत मिलने वाली है। 7 से 9 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।
मौसम केंद्र के अनुसार 7 से 9 अप्रैल तक राज्य में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। वहीं थंडरिंग की भी संभावना व्यक्त की गयी है।

इस दौरान दौरान 7 और 8 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, जबकि 9 अप्रैल को दक्षिणी हिस्से में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version