Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अबकी बार 400 पार के नारे से बौखलाया इंडी गठबंधन – कैलाश मेघवाल
    राज्य

    अबकी बार 400 पार के नारे से बौखलाया इंडी गठबंधन – कैलाश मेघवाल

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि इंडी गठबंधन पूरी तरह हताश निराश होकर अंतर्कलह से झूझ रहा है। देश के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार वाले नारे से घबराकर इंडी गठबंधन ने एक झूठ फैलाना शुरू कर दिया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद संविधान को बदलकर आरक्षण खत्म करेगी।

    एएसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ रही है। संविधान निर्माण के समय जब बाबा साहब ने आरक्षण का प्रावधान लागू किया तो कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध किया। वहीं आरक्षण में दस साल बाद समाप्त करने और समीक्षा करने जैसे अडंगे लगाए। 27 जून 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर सरकारी भर्तियों में आरक्षण समाप्त करने की बात कही थी। मुख्यमंत्रियों द्वारा विरोध करने पर उन्हें अपनी गलती का पता चला। इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ के लीडिंग केस के माध्यम से आरक्षण को कमजोर करने का प्रयास कांग्रेस सरकार के समय किया गया था, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने तीन नये संसोधन करके एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के आरक्षण को मजबूत करने का काम किया।

    एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि देश में पहली बार जब आम चुनाव हुए तो कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। वहीं 1954 में महाराष्ट्र के भंडारा में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस के नेताओं ने बाबा साहब को हराने के लिए पूरी ताकत लगाई और उन्हें चुनाव हरा दिया। इससे आहत होकर बाबा साहब अवसाद में चले गये और 06 दिसंबर 1956 को उनका निधन हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीते जी कांग्रेस ने उन्हे भारत रत्न नहीं देने दिया, इसके बाद वीपी सिंह की सरकार आने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवानी की सिफारिश पर बाबा साहब को भारत रत्न से नवाजा गया।

    उन्होंने कहा कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहब की स्मृतियों से जुड़े स्थानों को महत्व नहीं दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंच तीर्थ नाम से बाबा साहब के जन्म स्थान महू पर भव्य स्मारक निर्माण कराया, शिक्षा स्थल 10 किंग्स हेनरी रोड़ लंदन, नागपुर, 26 अलीपुर रोड दिल्ली पर राष्ट्रीय स्मारक और दादर मुंबई पर बाबा साहब का भव्य स्मारक बनाया है। 200 करोड़ की लागत से जनपथ दिल्ली में विशाल इंटरनेशनल एक्सीलेंस सेटर निर्माणाधीन है। इसके साथ ही 400 करोड़ की लागत से मुंबई में 7.04 हैक्टेयर जमीन पर बाबा साहब का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में शपथ लेते समय कहा था कि समाज कें अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास ही मोदी की जिम्मेदारी है। विकसित भारत 2047 के लिए भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यही विजन है।

    प्रेसवार्ता के दौरान मंच पर एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल, मोर्चा के महामंत्री मुकेश गर्ग और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ मौजूद रहे।

    उद्योग जगत के ख्यातनाम के. एल जैन ने थामा भाजपा का दामन

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने प्रदेश मुख्यालय पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष उद्योग जगत की ख्यातनाम हस्ती के. एल जैन को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता अबकी बार 400 पार का नारा साकार करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मृत्युंजय शर्मा का निधन
    Next Article पलामू लोकसभा के लिए 18 से 25 तक नामांकन, 26 को नामांकन की संवीक्षा, 29 तक नाम वापसी
    admin

      Related Posts

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026

      मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित

      June 27, 2026

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
      • झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
      • बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल
      • श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी
      • नक्सल प्रभावित रेलखंड में आरपीएफ की ड्रोन से निगरानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version