उधमपुर। उधमपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई, जिसमें उधमपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी सुनील सेठी, जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व उधमपुर ईस्ट विधानसभा के इंचार्ज पवन खजूरिया, पूर्व विधायक व मंत्री व उधमपुर वेस्ट विधानसभा इंचार्ज पवन कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक व चिनैनी विधानसभा इंचार्ज बलवंत सिंह मनकोटिया, पूर्व विधायक व रामनगर विधानसभा इंचार्ज रणबीर सिंह पठानिया उपस्थित रहे।

इस प्रेस वार्ता में सभी प्रमुखों ने कहा कि आज चुनाव प्रसार का अंतिम दिन है और 19 अप्रैल को वोटिंग है आज मीडिया के माध्यम से सभी जनता से अनुरोध करते हैं कि अपना वोट विकास के नाम, मोदी जी के नाम और हमारे भाजपा प्रत्याशी सांसद डॉक्टर जितेंद्र सिंह के नाम अपना कीमती वोट दें और उन्हें विजयी बनाए। पूर्व विधायक व मंत्री पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि चैधरी लाल सिंह भी पहले 10 वर्ष सांसद रह चुके हैं और लोगों ने उनके कार्यकाल को भी देखा है, उनके कार्यकाल में लोगों के साथ धोखा हुआ है और पिछले 10 वर्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में इतनी योजनाएं लाईं जो कांग्रेस कभी सोच भी नहीं सकती है।

पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास कि राह पर है। चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ तरक्की ही नजर आ रही है। उन्होंने डॉ. जितेंद्र सिंह के भी पिछले 10 साल के कार्यकाल को सभी के समक्ष रखा। पूर्व विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने भी सभी जनता से डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में वोट कर उन्हें एक बार फिर से सांसद बना केंद्रीय सरकार में भेजने को कहा।

प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने कहा कि आज जनता सब कुछ जानती है। उन्होंने जनता से अपील की कि अपना कीमती वोट जरूर डालें और देश की तरक्की और खुशहाली को देखकर अपना वोट दें। उन्होंने चारों विधानसभा की जनता से बढ़-चढ़कर वोटिंग कर खासकर नए युवा पीढ़ी को जो पहली बार मतदान कर रहे हैँ उनसे अपना वोट जरूर डालने को कहा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सब कुछ देख रही है कि किस प्रकार मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास हो रहा है। आज पूरे विश्व में भारत का नाम नई उचाईयों पर है। उन्होंने पिछले 10 साल के कार्यों को भी जनता के समक्ष रखा और योजनाओं के बारे में भी विस्तार से सबके सामने रखा। अंत में उन्होंने सभी को पुनः एक बार फिर डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version