Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पोर्न स्टार को धन देने के मामले में ट्रंप फिर अदालत पहुंचे
    दुनिया

    पोर्न स्टार को धन देने के मामले में ट्रंप फिर अदालत पहुंचे

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। पोर्न स्टार को मुंह बंद रखने के लिए चोरी से धन देने आरोपों के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को पुन: न्यूयॉर्क की एक अदालत में पहुंचे। इस मामले की सुनवाई के लिए जूरी सदस्यों के चयन की प्रक्रिया जारी है। जूरी के 12 सदस्यों और छह वैकल्पिक सदस्यों का चयन किया जाना है। इस मामले की मैनहट्टन में ऐतिहासिक सुनवाई शुरू होने के पहले दिन सोमवार को किसी जूरी सदस्य का चयन नहीं हो सका था।

    इस मामले को लेकर दर्जनों लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वे इस मामले में निष्पक्ष हो सकते हैं जिसके बाद चयन प्रक्रिया से उन्हें बाहर कर दिया गया। दर्जनों अन्य संभावित जूरी सदस्यों से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। ट्रंप मंगलवार सुबह अदालत कक्ष पहुंचे। यह अमेरिका के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति से संबंधित पहला आपराधिक मुकदमा और ट्रंप के चार अभियोगों में से पहला मुकदमा है जिसकी सुनवाई हो रही है। यह संभवत: ऐसा पहला मुकदमा बन सकता है जिस पर नवंबर को देश में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान से पहले फैसला आ सकता है। ट्रंप द्वारा पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इस मामले को छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पोर्न स्टार को इसका भुगतान किया।ट्रंप इस वर्ष होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं और उनके सामने राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनौती होने की संभावना है। ट्रंप ने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 गंभीर मामलों में खुद को निर्दोष बताया है।अभियोजकों का कहना है कि कोहेन को किए गए भुगतान को ट्रंप के वास्तविक उद्देश्य को छिपाने के लिए कानूनी शुल्क के रूप में गलत तरीके से दर्ज किया गया था जबकि ट्रंप के वकीलों का कहना है कि यह वास्तव में कानूनी खर्च था और इसमें कोई लीपापोती नहीं की गई।ट्रंप ने अदालत कक्ष में जाने से पहले संवाददाताओं से बातचीत के दौरान फिर से आरोप लगाया कि न्यायाधीश उनके खिलाफ पक्षपात कर रहे हैं और यह मामला राजनीति से प्रेरित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुण्यतिथि पर याद किए आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री
    Next Article ब्रिटेन में बिना सहमति के ‘डीपफेक’ तस्वीरें बनाना होगा अपराध
    admin

      Related Posts

      गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका

      June 4, 2025

      अमेरिका में जहरीले फंगस की तस्करी के आरोप में चीन की वैज्ञानिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version