-ममता ने कहा, गिरफ्तारी हमारी वजह से संभव
बंगलुरु/कोलत्काता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। एजेंसी ने साजिश के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एनआइए के मुताबिक, मुसाविर हुसैन शाजिब और अदबुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों यहां अपना ठिकाना बनाकर छिपे हुए थे।
वहीं, प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी सभा में कहा कि हमारे कारण बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने कहा है कि बंगाल सुरक्षित नहीं है, जबकि बंगाल पुलिस के एक्शन के कारण ही आरोपियों को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बंगाल के रहने वाले नहीं है। वे यहां छिपे हुए थे। भाजपा बंगाल के बारे में अफवाह फैलाती है। उन राज्यों के बारे में क्या जहां आप (भाजपा) सत्ता में हैं? क्या उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात सुरक्षित है? बंगाल में शांति है तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.


