Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश की मजबूती के लिए नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें : वीडी राम
    Top Story

    देश की मजबूती के लिए नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें : वीडी राम

    adminBy adminApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो में उमड़ी भीड़, कई दिग्गजों ने जनता को रिझाया

    मेदिनीनगर। भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पक्ष में रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व कई लोगों की भीड़ उमड़ गयी। रोड शो में खुले वाहन में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक उद्यान राज्यमंत्री जनरल वी०के० सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक भानु प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, डा शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, वरिष्ठ नेता श्यामनारायण दूबे समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। भाजपा के कई दिग्गजों ने रोड शो में जनता को रिझाया। सभी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

    रोड शो के मौके पर भाजपा प्रत्याशी बीडी राम ने कहा कि भाजपा के रोड शो काफी संख्या में शामिल भाजपा कार्यकर्ता व आमजनों की भीड़ से स्पष्ट है कि जनता इस बार भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में बूथ को मजबूत करने का काम करें। साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी जाति व धर्म के लोगों को विकास योजना का लाभ प्रदान किया गया है। देश की जनता पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाह रही है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के भारत को दुनिया के मंच पर लाने का काम किया है। देश की मजबूती के लिए उन्होंने बेहतर कार्य किया है। कहा कि देश की मजबूती के लिए नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि झारखंड में रघुवर दास की सरकार ने जो काम किया उसका ही परिणाम है कि हम आज नक्सल समस्या से मुक्त हुए हैं। उन्होंने लोगों से पलामू संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। कहा कि वे अधूरे कार्य को पूरा करेंगे। रोड शो में शिव कुमार मिश्र, ईश्वरी पाण्डेय ,अलख दुबे, स्मिता आनंद, सोमेश सिंह, मनोरंजन दुबे , विनोद सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने का फैसला वापस ले रांची विश्वविद्यालय: अभिषेक शुक्ला
    Next Article चटख धूप बढ़ रहा पारा, 28 तक हीट वेव का असर
    admin

      Related Posts

      दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, 14 साल बाद भी इलाज की सुविधा नहीं

      September 9, 2025

      गिरिडीह: प्रेम प्रसंग में दो महिलाओं की हत्या, आरोपी श्रीकांत गिरफ्तार

      September 9, 2025

      जमशेदपुर में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version