Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने का फैसला वापस ले रांची विश्वविद्यालय: अभिषेक शुक्ला
    झारखंड

    इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने का फैसला वापस ले रांची विश्वविद्यालय: अभिषेक शुक्ला

    adminBy adminApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर इंटरमीडिएट की पढ़ाई चालू रखने की मांग की। बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रखने को लेकर मांग पत्र सोपा। अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा कि राज्य के लगभग 50 से 70 प्रतिशत आबादी गरीबी या गरीबी रेखा के नीचे ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच जिलों में स्थापित विभिन्न महाविद्यालय में इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है।

    गरीब और निम्न वर्ग के छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट के पढ़ाई के लिए इन्ही महाविद्यालयों पर आश्रित होते हैं। ऐसे में रांची विश्वविद्यालय द्वारा यह तानाशाही फैसला छात्र हित के खिलाफ है। बताया कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 13/07/2023 को पत्रांक संख्या 170 जारी किया गया था। इसमें साफ तौर पर यह उल्लेखित किया गया है 10 + 2 में नामांकन के लिए हर वर्ष सीटों की संख्या घटाते हुए और वहां के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का समायोजन करते हुए तीन या चार सालों में इंटरमीडिएट को डिग्री कॉलेज से हटा देना है। परंतु एक साल बीत जाने के बावजूद राज्य सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के समायोजन एवं छात्र-छात्राओं के लिए अलग इंटरमीडिएट कॉलेज की संपूर्ण व्यवस्था नहीं की गयी है।

    छात्र आजसू मांग करती है कि छात्र-छात्राओं के हित में इंटरमीडिएट के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार होने तक रांची विश्वविद्यालय में इंटर की पढ़ाई जारी रखी जाए। पीजी विभाग के सचिव मनजीत कुमार साहू ने कहा की विश्वविद्यालय के तानाशाही रवैया को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जरूरत पड़ी तो छात्र आजसू आंदोलन एवं तालाबंदी करेगी। वहीं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि इस मामले से राजभवन उच्च शिक्षा विभाग को अवगत करा कर सोमवार को अंतिम निर्णय लिया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रियांशु शर्मा, राहुल कुमार के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएकाउंटेंट हत्याकांड के मुख्य आरोपित सहित नौ पर आरोप गठित
    Next Article देश की मजबूती के लिए नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें : वीडी राम
    admin

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version