रांची। शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको के द्वारा महाविद्यालय परिसर से पिठौरिया चौक तक मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी। प्राचार्या डॉ सपना त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए।