Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोस चुनाव : गोरखपुर के मतदाता लगा रहे हैं राष्ट्र सर्वोपरि का नारा
    राज्य

    लोस चुनाव : गोरखपुर के मतदाता लगा रहे हैं राष्ट्र सर्वोपरि का नारा

    adminBy adminApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर। यूपी में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। इसकी आंच योगी की कर्मभूमि गोरखपुर में भी दिख रही है। यह नगरी भगवाधारी के नाते भगवामय है। इस लोकसभा क्षेत्र में सभी जाति,वर्ग एवं सम्प्रदाय के लोग हैं, लेकिन सबका एक ही सुर है ‘राष्ट्र सर्वोपरि’।

    गोरखपुर सदर लोकसभा सीट में पांच विधानसभाएं शामिल हैं, लेकिन सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण विधानसभा सीट गोरखपुर शहर है, जहां से योगी आदित्यनाथ विधायक बनकर वर्ष 2017 और फिर वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। शहर में मतदाताओं से लोकसभा चुनाव 2024 का हालचाल जानने पर हरिओम नगर कालोनी निवासी मतदाता कीर्ति भूषण बताते हैं कि जन समस्या तो हर क्षेत्र में रहती ही है। नई बसी कॉलोनियों में सड़क, नाली, सीवर लाइन की समस्या बनी हुई है। फिर भी जहां चुनाव की बात है तो राष्ट्र सर्वोपरि का ध्यान रखकर योगी आदित्यनाथ अपनी पहली पसंद हैं। दूसरी पार्टी के जीतने पर वह केंद्र में सरकार तो नहीं बना पायेगें। फिर अपना मत क्यों खराब किया जाए।

    गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में तेजी से विकसित हुए सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में किसका पलड़ा भारी है पूछने पर हर कोई बस एक ही नाम लेता मिलता है, योगी आदित्यनाथ। सहजनवा क्षेत्र निवासी राकेश सिंह बताते हैं कि गोरखपुर के इतिहास में जब भी हिंदू और राष्ट्र के मुद्दे पर कोई खुल कर बोलता है तो बस वह योगी आदित्यनाथ ही हैं। मतदान करते वक्त राष्ट्र हित ही फिर ध्यान रहता है।

    गोरखपुर ग्रामीण, पिपराइच और कैंपियरगंज में भी कुछ गांवों को छोड़ दिया जाए तो हर चट्टी चौराहे पर वंदे मातरम, जय श्रीराम का उद्घोष करते लोग मिल जाते हैं। लोकसभा चुनाव के माहौल में योगी-योगी का नारा लगाने वाले लोग भी यहां कम नहीं है। मतदाताओं पर नजर डालें तो गोरखपुर सदर सीट पर पुरुष मतदाता 11 लाख, 12 हजार, 23 और महिला मतदाता 9 लाख,62 हजार, 531 है। वहीं विकास के कई कार्य गोरखपुर के शहरी क्षेत्र में होने बाकी है, जिसकी भी लोग आशा लगाए बैठे हैं।

    गोरखपुर के इतिहास में झांके तो यह शहर मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली रही है तो फिराक गोरखपुरी का नाम यहां से जुड़ता है। राम प्रसाद बिस्मिल की शहादत भी यही हुई हैं तो विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस भी यहीं पर स्थित है। आजकल एक जिला-एक उत्पाद के अन्तर्गत गोरखपुर के टेराकोटा का नाम देशभर में लोकप्रिय हो रहा है। अब देखना है कि यहां का मतदाता राष्ट्र सर्वोपरि के रूप में किसे अपना सांसद बनाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवपुरी: इस क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता: प्रियदर्शनी राजे सिंधिया
    Next Article बवाल करना पड़ा भारी, पांच गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version