Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा मतदान, 12 राज्यों में 1206 उम्मीदवार
    देश

    लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा मतदान, 12 राज्यों में 1206 उम्मीदवार

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 1206 उम्मीदवारों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर पीसी से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

    लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के लिए 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2633 नामांकन दाखिल किए गए थे। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल थी। दाखिल 2633 नामांकनों की जांच में 1428 नामांकन वैध पाए गए। सभी 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि सोमवार 08 अप्रैल थी।

    दूसरे चरण में केरल में 20 संसदीय क्षेत्रों के लिए अधिकतम 500 नामांकन किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 14 संसदीय क्षेत्रों से 491 नामांकन हैं। महाराष्ट्र की नांदेड़ संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 92 नामांकन प्राप्त हुए।

    आयोग के अनुसार दूसरे चरण में 88 संसदीय क्षेत्रों के लिए 2633 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 1428 सही पाए गए। नाम वापसी के बाद संख्या 1206 रह गई। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार इस चरण में असम 61, बिहार 50, छत्तीसगढ़ 41, जम्मू-कश्मीर 22, कर्नाटक 247, केरल 194, मध्य प्रदेश 88, महाराष्ट्र 204, राजस्थान 152, त्रिपुरा 9, उत्तर प्रदेश 91 और पश्चिम बंगाल 47 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

    उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 1625 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1491 पुरुष उम्मीदवार और 134 महिला उम्मीदवार हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र : कांग्रेस प्रवक्ता राजू वाघमारे शिंदे की शिवसेना में शामिल
    Next Article अब जेड श्रेणी की सुरक्षा में होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
    admin

      Related Posts

      आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा

      August 8, 2025

      सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह बोले- यह मेरा सौभाग्य

      August 8, 2025

      उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version