Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कंगना और विक्रमादित्य में जुबानी जंग तेज़, एक-दूसरे पर कसा तंज
    राजनीति

    कंगना और विक्रमादित्य में जुबानी जंग तेज़, एक-दूसरे पर कसा तंज

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला । देश में चर्चा का विषय बनी हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा ने बॉलीबुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उतारा है। हिमाचल में पहली बार कोई सेलेब्रिटी चुनाव में किस्मत आजमा रही है। कांग्रेस ने इस सीट पर अभी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है। कंगना और विक्रमादित्य के बीच

    जुबानी जंग तेज़ हो गई है और दोनों एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। कंगना जहां चुनावी जनसभाओं में विक्रमादित्य सिंह पर तीखे हमले करते हुए तंज कस रहे हैं, तो विक्रमादित्य सिंह वीडियो संदेश के जरिये कंगना रनौत पर पलटवार कर रहे हैं।

    एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं।

    कंगना ने शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू में एक चुनावी जनसभा में कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं और वह उनसे नाराज ही रहते हैं। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि मैंने उनको राजा बेटा और राजा बाबू जैसे प्यारे नाम दिए लेकिन वो इससे खफा हो गए। हमने उनको छोटा पप्पू क्या बोल दिया वह तो मुंह फुला कर बैठ गए। कंगना यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई उनकी तुलना शीर्ष नेतृत्व से करे, तो वो गदगद हो जाएं। लेकिन विक्रमादित्य की उन्होंने उनके शीर्ष नेता से तुलना क्या कर दी, वो नाराज हो गए।

    कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की सरकार में मंत्री हैं। कांग्रेस ने वायदा किया था कि प्रदेश में पेंशन स्कीम शुरू करेंगे, कांग्रेस सरकार ने इस स्कीम को क्या शुरू किया। मोबाइल अस्पताल बनाने की बात कही गई थी, मोबाइल बैनें घर-घर जाकर मुफ्त इलाज करेंगी, मंडी में इस तरह की बैन किसी ने नहीं देखी। कांग्रेस ने 5 से 6 लाख नौकरियों की घोषणा की थी, महिलाओं-बेटियों को 1500 रुपये हर महीने देने की बात कही थी। लेकिन न नौकरियां मिलीं और न महिलाओं को 1500 रुपये। बागवानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा।

    कंगना ने कहा कि बिक्रम भइया अगर आप से काम की बात करें तो आप उलटी बात करते हैं औऱ जब आपसे उलटी बात करें तो कहते कि हमें सीधी बात करनी है, तो आपसे बात कौन सी करें।” कंगना बोली कि काम की बात अगर इस देश में कोई करता है, कर के दिखाता है और डंके की चोट पर गारंटी बोल कर शुरू करता है और गारंटी से डिलिबर करता है, वो एक ही है नरेंद्र मोदी।

    वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए हिमाचल के मसलों पर कंगना को होमवर्क करने की सलाह दी। शिमला से जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कंगना होमवर्क करके नहीं आती। उन्हें हिमाचल के मुद्दों की जानकारी जुटानी चाहिए। उनके साथ चलने वाली मीडिया टीम को इन मुद्दों से उन्हें अवगत करवाना चाहिए। विक्रमादित्य बोले कि कंगना ने अपने भाषण में ओपीएस की बात की है तो उन्हें पता होना चाहिए कि हिमाचल सरकार ओपीएस लागू कर चुकी है और ऐसा करने वाली हिमाचल पहला राज्य बना है। कंगना अगर कर्मचारियों की इतनी ही हितेषी है तो वह केंद्र के पास फंसा कर्मचारियों का 9000 करोड़ रुपये प्रदेश को दिलाने में अपना योगदान दें।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के चुनाव ग्लैमरस की बजाय यहां के मुद्दों पर लड़ जायेंगे। कंगना ने पिछले कल हमारे पूर्वजों की बात की, लेकिन हमें उनसे से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को राजा इसलिए नहीं कहा जाता है कि वह किसी रियासत के राजा थे। वह छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, केंद्रीय मंत्री रहे और उन्होंने प्रदेश की लंबे समय तक सेवा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया
    Next Article मप्रः रीवा में बोरवेल में गिरे मासूम को निकालने के लिए 17 घंटे से रेस्क्यू जारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      ओएमडीसी में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुईं गीता बालमुचू, भाजपा ने जताई खुशी

      July 16, 2026

      भाजपा ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले कांग्रेस के भर्ती घोटाले दिलाए याद

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
      • सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट का आभार जताया
      • ऑपरेशन नारकोस: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलो गांजा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार
      • चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
      • रांची के हरमू चौक पर गरजा नगर निगम का बुलडोज़र, अतिक्रमण कर बनाई गईं 20 से अधिक दुकानें ध्वस्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version