Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    बड़ी कंपनियों के नतीजों में आई गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान भी निराशा को माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में गिरावट आ गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,048.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 100.99 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूट कर 15,611.76 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,131.60 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,078.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,016.65 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 171.52 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,917.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,286.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह से सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत लुढ़क कर 1,363.36 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.50 प्रतिशत टूट कर 7,119.61 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,694.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 325.16 अंक यानी 0.86 प्रतिशत उछल कर 37,953.64 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 343.19 अंक यानी 1.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,627.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 327.58 अंक यानी 1.65 प्रतिशत की शानदार तेजी के साथ 20,185 अंक के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,657.43 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,076.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक, वैश्विक दबाव के कारण लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी
    admin

      Related Posts

      शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये

      June 21, 2025

      सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

      June 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version