Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»यमुनानगर: मोदी की गारंटी, 2047 तक भारत बनेगा विकसित देश: कंवरपाल
    राज्य

    यमुनानगर: मोदी की गारंटी, 2047 तक भारत बनेगा विकसित देश: कंवरपाल

    adminBy adminApril 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दुनिया बोलती थी भारत सुनता था, अब भारत बोलता है दुनिया सुनती है: बंतो कटारिया
    -मनोहर लाल व नायब सैनी ने आरंभ की हरियाणा में ईमानदार तथा स्वच्छ शासन परंपरा
    यमुनानगर। हरियाणा भाजपा सरकार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के साथ रविवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर के जगाधरी में वार्ड नम्बर 4 विश्वकर्मा कॉलोनी,वार्ड नम्बर-6 दुर्गा गार्डन सृष्टि पैलेस, वार्ड नम्बर-7 कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-18, वार्ड नम्बर-1 गांधी धाम नजदीक बीडीओ कार्यालय, वार्ड नम्बर-1 गुलाब नगर अंबेडकर भवन ,वार्ड नम्बर-5 भारत सेवक नगर सहित बहुत से स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में शिरकत करते हुए जनसम्पर्क किया।

    कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया को ज्यादा से ज्यादा मतों से जितवाने की अपील करते हुए आमजन को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है की भारत 2047 तक विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने लोगों को बिजली, पानी, गैस जैसी सुविधाओं को घर-घर पहुंचाया है। स्वयं-सहायता समूहों के माध्यम से लखपति दीदी बनाने का काम किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए ड्रोन दीदी बनाने का काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि किसानों की गेहूं, धान, गन्ना, बाजरा, सरसों आदि बहुत सी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है। अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया ने कहा कि पहले दुनिया बोलती थी भारत सुनता था लेकिन आज भारत इतना मजबूत है कि अब भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के विकास के लिए जरूरी है कि नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित पार्टी कार्यकर्ता भी साथ रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफरीदाबाद: बूथ और पन्ना प्रमुख है भाजपा की ताकत: अजय गौड़
    Next Article केजरीवाल और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘मतदाता सूची में संशोधन’ पर आपत्ति, आज दिल्ली पहुंचकर शिकायत करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

      July 1, 2025

      हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, एक की मौत, कई लापता, छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version