Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के पहले चरण के चुनाव में युवा मतदाता होंगे निर्णायक भूमिका में
    Top Story

    झारखंड के पहले चरण के चुनाव में युवा मतदाता होंगे निर्णायक भूमिका में

    adminBy adminApril 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पहली बार 18 से 19 उम्र के 2,46,159 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

    रांची। राज्य में 13 मई को पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। इन सीटों पर युवा वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। चुनाव आयोग भी उनपर ज्यादा फोकस कर रहा है। पहले चरण में होने वाले चार सीटों पर मतदान में पहली बार 18 से 19 उम्र के 2,46,159 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए दिखेंगे। इन चारों सीटों पर पहली बार मतदान करने वालों में महिला मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक होगी।

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को होने वाले मतदान के दौरान 18 से 19 उम्र के वैसे मतदाता जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे उनमें 1,08,648 पुरुष एवं 1,37,507 महिला मतदाता हैं, जबकि चार ट्रांसजेंडर मतदाता इस चुनाव में भागीदारी निभाएंगे।

    चुनाव आयोग 18 से 29 वर्ष के मतदाताओं को युवा मतदाता मानती है इसके तहत यदि आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इन चार संसदीय क्षेत्र में इस उम्र आयु वर्ग में 19 लाख और 38 हजार 241 मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार प्रत्येक मतदाता का वोट एक समान है मगर चुनाव के दरमियान यह देखा जाता है कि युवा वोटिंग के प्रति काफी उत्सुक रहते हैं वह न केवल खुद बल्कि परिवार के बुजुर्ग मतदाता को भी मतदान केंद्र पर लाने में सहायक होते हैं। ऐसे में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इन चारों संसदीय क्षेत्र में 18 से 29 आयु वर्ग में सबसे अधिक 7 लाख 11 हजार 270 मतदाता पलामू क्षेत्र में हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सिंहभूम संसदीय क्षेत्र है, जहां चार लाख 30 हजार 823 युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नजर आएंगे। इन चारों संसदीय क्षेत्र में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र भरने के बाद स्क्रूटनी एवं नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 मई को इन चारों संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनाई गई वीर कुंवर सिंह जी की जयंती
    Next Article नवादा में स्कॉर्पियो में लगी आग, मची अफरा -तफरी
    admin

      Related Posts

      हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह

      September 29, 2025

      महासप्तमी को खुला मां दुर्गा का पट्ट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      September 29, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
      • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
      • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
      • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version