रांची। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बालमुकुंद सहाय सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। । सांसद संजय सेठ ने कहा कि युवा मोर्चा ने रांची सहित पूरे झारखंड में भाजपा के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभायी है। उन्होंने युवा मोर्चा से जुड़े अपने संस्मरण भी कार्यकर्ताओं को सुनाये और कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं। विश्वास है कि मोर्चा दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए काम करेगा। विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी शक्ति के साथ फिर एक बार मोदी सरकार के लिए काम करने का आह्वान किया। इस बैठक में अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने आने वाले चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। कहा कि युवा मोर्चा फर्स्ट टाइमर वोटर से संवाद कर रहा है। उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में प्रधानमंत्री का साथ दें। इसके अलावे युवा चौपाल का आयोजन करने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर से संपर्क करेंगे। नामांकन के दिन विशाल बाइक रैली निकाली जायेगी। मौके पर संजीव विजयवर्गीय, केके गुप्ता, बलराम सिंह, मृगांक शेखर, प्रियांक भगत, रणजीत नाथ शाहदेव, कुंदन कुमार, टुनटुन यादव, सुभम जयसवाल, पीयूष विजयवर्गीय, अक्षय पल्लव, संजय चौधरी, आशीष अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, फर्स्ट टाइमर वोटर से करेंगे संवाद, घर-घर जाकर साधेंगे संपर्क
Related Posts
Add A Comment