Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ओली सरकार के विरोध में आंदोलन तेज, काठमांडू में एक साथ 5 अलग-अलग विरोध प्रदर्शन
    दुनिया

    ओली सरकार के विरोध में आंदोलन तेज, काठमांडू में एक साथ 5 अलग-अलग विरोध प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विरोध में मंगलवार को काठमांडू में एक साथ 5 अलग-अलग विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इनमें राजशाही के पक्ष में सभा से लेकर शिक्षक, चिकित्सक, सहकारी पीड़ित और गणतंत्र पक्षधरों के प्रदर्शन चल रहे हैं।

    ओली सरकार के खिलाफ धीरे-धीरे विरोध प्रदर्शन का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। राजशाही के पक्ष में आंदोलन कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने आज काठमांडू के बल्खू में विरोध सभा रखी है। पार्टी की प्रवक्ता खुशबू ओली ने बताया कि अपने नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

    इसी तरह काठमांडू में पिछले एक हफ्ते से चल रहा शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। देशभर के शिक्षकों के संगठन नेपाल शिक्षक महासंघ के आह्वान पर यह प्रदर्शन चल रहा है। देशभर के हजारों शिक्षक इस प्रदर्शन में शामिल हैं। महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मी किशोर सुवेदी ने कहा कि जब तक नई शिक्षा नीति नहीं लाई जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    मंगलवार से ही ओली सरकार के खिलाफ देशभर के आवासीय चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। मासिक वेतन नहीं मिलने से नाराज पीजी के चिकित्सक आज से अस्पताल छोड़ कर सड़कों पर उतर गए हैं। सरकार ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को 65 हजार रुपये मासिक वेतन देने का निर्णय लिया है, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों ने यह वेतन देने से इनकार कर दिया है। इसी के विरोध में आज से आवासीय चिकित्सकों ने हड़ताल की है।

    इसी तरह सहकारी बैंकों में हुए घोटाले के कारण उसमें पैसा जमा करने वाले पीड़ित व्यक्तियों का भी प्रदर्शन चल रहा है। सहकारी बैंकों में जमा अपने पैसे को वापस दिलाने की मांग करते हुए पीड़ितों ने आंदोलन शुरू किया है।

    काठमांडू में राजशाही के विरोध में भी प्रदर्शन हो रहा है। राष्ट्रीय जनमोर्चा के अध्यक्ष चित्र बहादुर केसी के नेतृत्व में गणतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। के सी ने बताया कि वर्तमान सरकार जानबूझ कर राजशाही के पक्ष में आंदोलन को बढ़ावा दे रही है, इसलिए सरकार को खबरदार करने के लिए यह प्रदर्शन हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण कोरिया में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव तीन जून को
    Next Article पंजाब में पूर्वमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कालिया के जालंधर आवास पर ग्रेनेड से हमला
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version