Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान से इस साल हज के लिए 89,000 जायरीन सऊदी अरब जाएंगे
    दुनिया

    पाकिस्तान से इस साल हज के लिए 89,000 जायरीन सऊदी अरब जाएंगे

    shivam kumarBy shivam kumarApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कराची। इस साल पाकिस्तान से लगभग 89,000 जायरीन हज के लिए सऊदी अरब जाएंगे। संघीय सरकार ने अपनी तैयारियों का आज खुलासा कर दिया। 29 अप्रैल को रात 10:15 बजे पहली उड़ान (संख्या ईआर 1611) कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी। इसमें 285 जायरीन शामिल होंगे।

    द न्यूज इंटरनेशनल अखबार के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक चरण के दौरान सभी हज उड़ानें मदीना हवाई अड्डे के लिए होंगी। 14 मई से जेद्दा हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान शुरू हो जाएगा। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने पूरी उड़ान अनुसूची को मंजूरी दे दी है। इस सूची को आज से पाक हज मोबाइल एप्लिकेशन पर देखा जा सकेगा।

    सरकारी हज योजना के तहत 89,000 तीर्थयात्री पांच नामित एयरलाइनों के माध्यम से यात्रा करेंगे। इससे पहले धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री सरदार मोहम्मद यूसुफ ने लाहौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हज उड़ान संचालन की लॉन्च तिथि की पुष्टि की और कहा कि पाकिस्तान सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल सरकारी और निजी दोनों योजनाओं के तहत 90,000 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के हज करने की उम्मीद है। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तीर्थयात्रियों को प्रस्थान करने से कम से कम 10 दिन पहले निर्धारित हाजी शिविरों में टीका लगवाना आवश्यक है।

    इस बीच पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने घोषणा की है कि वह 29 अप्रैल से पहली जून तक 280 विशेष प्री-हज उड़ानें संचालित करेगी। इनमें 56,000 से अधिक तीर्थयात्री समाहित किए जाएंगे। आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बोइंग 777 और एयरबस ए320 विमानों का उपयोग किया जाएगा। हज के बाद का संचालन 12 जून से शुरू होगा और 10 जुलाई तक जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान ने बैसाखी त्योहार के लिए 6,500 से अधिक भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया
    Next Article दक्षिण कोरिया में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव तीन जून को
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version