Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सनातन धर्म को नाथ संप्रदाय ने शक्ति देने का काम किया: अमित शाह
    देश

    सनातन धर्म को नाथ संप्रदाय ने शक्ति देने का काम किया: अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarApril 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    108 कुण्डीय रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शाह
    कोटपूतली-बहरोड़। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि महाप्रभु आदिनाथ से लेकर उनके अनुयायियों तक, इस संप्रदाय ने सनातन धर्म को स्थायित्व और शक्ति दी है। नाथ परंपरा में धूनि को आत्मज्ञान प्राप्ति का साधन माना गया है, जो पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पंचतत्वों को संतुलित कर आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान के कोटपूतली में आयोजित 108 कुण्डीय रुद्र महामृत्युंजय महायज्ञ में शामिल हुए। शाह ने महायज्ञ में महापूर्णाहुति दी और एक सनातन सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि बाबा बस्तीनाथ ने समाज के सभी वर्गों को जोड़कर एक वर्ष तक यह आयोजन सतत रूप से संचालित किया, जो एक बड़ा और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत पिछले वर्ष रामनवमी पर हुई थी और इस वर्ष रामनवमी पर इसका समापन हुआ। पूरे वर्ष हर पांचवें दिन समाज के विभिन्न वर्गों के लोग प्रकृति संरक्षण, सनातन धर्म के प्रचार और आत्मशुद्धि के उद्देश्य से यज्ञ में भाग लिया। शाह ने इस यज्ञ को अद्वितीय प्रयास बताया, जो धर्म, समाज और पर्यावरण को जोड़ता है।

    नाथ संप्रदाय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि महाप्रभु आदिनाथ से लेकर उनके अनुयायियों तक, इस संप्रदाय ने सनातन धर्म को स्थायित्व और शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि नाथ परंपरा में धूनि को आत्मज्ञान प्राप्ति का साधन माना गया है, जो पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश जैसे पंचतत्वों को संतुलित कर आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। उन्होंने बाबा बस्तीनाथ के पिछले 16 वर्ष से आश्रम में निरंतर यज्ञ आयोजन की परंपरा की सराहना की। बाबा बालनाथ की समाधि को ऊर्जा का केंद्र मानते हुए शाह ने कहा कि इस स्थान ने न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाया है, बल्कि बेसहारा और निराश लोगों को भी आशा और सहारा दिया।

    उन्होंने कहा कि बाबा बालनाथ जैसे महायोगियों ने इस भूमि पर जन्म लेकर न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी 84 धूनियों की स्थापना की और धर्ममय जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया। अमित शाह ने कहा कि आज बाबा बस्तीनाथ अपने गुरु की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोकधर्म, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे कार्यों में जुटे हैं। शाह ने कहा कि बाबा बस्तीनाथ ने अपने गुरु की तरह ही सेवा, तप, वैराग्य और धार्मिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाया है और समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल धार्मिक परंपराएं सशक्त होती हैं, बल्कि सामाजिक सुधार और मानव कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रभु श्री राम के आदर्शों को हम सभी अपने जीवन में आत्मसात करें: मुख्यमंत्री
    Next Article रांची में जय श्री राम की गूंज, पूरा शहर हुआ राममय!
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

      May 30, 2025

      केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे पुंछ, गोलाबारी से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

      May 30, 2025

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version