Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म निर्माण छोड़ने की अफवाहों पर भड़के अनुराग कश्यप
    मनोरंजन

    फिल्म निर्माण छोड़ने की अफवाहों पर भड़के अनुराग कश्यप

    shivam kumarBy shivam kumarApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    निर्देशक अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में बदलते माहौल को लेकर लगातार आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मायानगरी मुंबई छोड़ दी और बेंगलुरु में बस गए। उनके इस फैसले के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि शायद उन्होंने फिल्म निर्माण से दूरी बना ली है, लेकिन अब अनुराग कश्यप ने खुद एक लाइव सेशन में इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। खास बात ये रही कि उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान का नाम लेते हुए इशारा किया कि वह अब भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं और कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं।

    अनुराग ने ‘एक्स’ पर अपने स्पष्ट अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “मैंने बस शहर बदला है, मैंने फिल्म निर्माण नहीं छोड़ा है। जो लोग सोचते हैं कि मैं निराश होकर गया हूं, मैं यही हूं और शाहरुख खान से भी ज्यादा व्यस्त हूं। मैंने 2028 तक की तारीखें बुक कर ली हैं। उन्होंने आलोचकों को शांत करते हुए कहा, “इस साल मेरी पांच फ़िल्में रिलीज़ हो सकती हैं या शायद इस साल तीन और अगले साल दो। मैं एक दिन में तीन प्रोजेक्ट ठुकरा रहा हूं।”

    अनुराग कश्यप ने इस साल की शुरुआत में दिए एक इंटरव्यू में मुंबई छोड़ने का कारण बताया था। उन्होंने अपनी गहरी नाराजगी जताते हुए कहा था, “हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में माहौल बहुत जहरीला हो गया है। हर कोई 500 या 800 करोड़ की फिल्म बनाने की होड़ में है। रचनात्मकता कहीं खो गई है। एक शहर सिर्फ इमारतों से नहीं बनता, यह वहां रहने वाले लोगों से बनता है, लेकिन यहां लोग आपको नीचे खींच लेते हैं।”

    हालांकि, अनुराग मुंबई छोड़ चुके हैं, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर उनकी पैनी नजर है। अनंत महादेवन की ‘फुले’ को लेकर फिलहाल विवाद चल रहा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म ‘फुले’ पर आपत्ति जताए जाने के बाद अनुराग ने अपना गुस्सा जाहिर किया। अनुराग ने सीबीएफसी की इस कार्रवाई को सेंसरशिप का दुरुपयोग और रचनात्मक स्वतंत्रता पर हमला बताया। फिल्म ‘फुले’ में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी।

    अनुराग जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डकैत’ में इंस्पेक्टर स्वामी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष भी मुख्य भूमिका में हैं। अनुराग पहले ही ‘युद्ध’, ‘लियो’ और ‘महाराजा’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरोड़ों के अनुचित भुगतान का दबाव था रिम्स निदेशक पर : बाबूलाल
    Next Article रिलीज होने वाले दिन ही लीक हुई ‘केसरी-2’, मेकर्स की मेहनत पर फिरा पानी
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version