रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संविधान बचाने की बात करने आ रहे हैं, तो क्या सबसे पहले आते ही वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हफीजुल हसन के इस्तीफे की मांग करेंगे? क्योंकि ऐसे संविधान विरोधी व्यक्ति के साथ गठबंधन में बने रहना और उसी समय संविधान बचाओ रैली करना तो दोहरे चरित्र की परिभाषा ही है।
उन्होंने कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि जैसे-जैसे नेशनल हेराल्ड केस की परतें खुलती जा रही हैं, कांग्रेस पार्टी की संविधान को लेकर चिंता भी बढ़ती जा रही है। कहा कि एक सोची-समझी साजिÞश के तहत जनता का ध्यान राहुल गांधी और सोनिया गांधी द्वारा किये गये घोटाले से भटकाने के लिए यह सारा आडंबर रचा जा रहा है। वरना जिस पार्टी में खुद के नियम-कायदे केवल एक ही परिवार के सदस्य तय करते हों, वह पार्टी देश के संविधान की कितनी परवाह करेगी, यह जनता जानती है। कहा कि कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की नींव शायद इसी परिवार-प्रेम का परिणाम है।