Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आर्मी जवान से मारपीट मामला : जुगसलाई थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Jharkhand Top News

    आर्मी जवान से मारपीट मामला : जुगसलाई थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

    shivam kumarBy shivam kumarApril 5, 2025Updated:April 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। आर्मी जवान के साथ मारपीट कर जेल भेजने के मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जोनल आइजी की जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी के निर्देश पर जमशेदपुर एसएसपी ने कार्रवाई की है।
    इस मामले में जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, उसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार दास, सब इंस्पेक्टर दीपक महतो, तपेश्वर बैठा, शैलेंद्र नायक, कुमार सुमित, मंटू कुमार के अलावा दो आरक्षी शैलेश कुमार और शंकर कुमार शामिल हैं। दरअसल बीते 14 मार्च को जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास रंग लगाने को लेकर कपाली थाना प्रभारी के साथ कुछ स्थानीय युवकों का विवाद हो गया था। आर्मी में कार्यरत जवान सूरज राय भी अपने चचेरे भाई विजय राय के साथ वहां मौजूद थे। इसके बाद जुगसलाई थाना की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। 15 मार्च को पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

    जवान सूरज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने थाना में उनको बुरी तरह से पीटा और जेल भेज दिया। जबकि उन्होंने बताया कि वे सेना में कार्यरत हैं। घटना के बाद डीजीपी के निर्देश पर जोनल आइजी अखिलेश झा ने इस मामले की जांच की।

    जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी ने दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। जिसके बाद जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने जुगसलाई थाना प्रभारी सचिन कुमार दास समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमां छिन्नमस्तिका मंदिर में अष्टमी की पूजा में उमड़ी भीड़, डीसी ने भी टेका मत्था
    Next Article संघ प्रमुख मोहन भागवत सात अप्रैल को आएंगे लखनऊ
    shivam kumar

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version