Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड कल्याण को छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    झारखंड कल्याण को छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन : प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महाधिवेशन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाधिवेशन में झारखंड कल्याण को छोड़ सिर्फ परिवार कल्याण पर अमल किया गया। प्रतुल ने मंगलवार को कहा भाजपा लंबे समय से कह रही थी कि झामुमो का अगला अध्यक्ष भी सोरेन परिवार से ही होगा और हुआ भी वही। मुख्यमंत्री के पास बहुत बेहतर अवसर था कि वह अपने दल के किसी समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बना सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी होने के बावजूद भी उन्होंने किसी पर विश्वास करना उचित नहीं समझा। प्रतुल ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों में यही होता है। अध्यक्ष सहित तमाम प्रमुख पदों पर परिवार के ही सदस्यों को बैठाया जाता है। आम कार्यकर्ता को सिर्फ हाथ उठाने के लिए बुलाए जाते हैं।

    प्रतुल ने कहा कि झारखंड में घुसपैठ बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है। संताल परगना और झारखंड के दूसरे जिलों में डेमोग्राफी बदलती जा रही है। आदिवासियों की जनसंख्या लगातार गिरती जा रही है और मुसलमानों की बढ़ती जा रही है। पर यह अफसोस जनक बात है कि खुद को आदिवासियों की पार्टी कहने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासियों की घटती आबादी और घुसपैठ पर कोई चर्चा तक नहीं की। पूरे महाधिवेशन में घुसपैठ के मुद्दे पर पार्टी का एक शब्द भी नहीं कहना तुष्टिकरण की राजनीति को इंगित करता है।

    प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने अधिकार पत्र में लंबे चौड़े और लुभावने वादे किए थे। इस अधिकार पत्र को किस तरीके से सरकार लागू करेगी, इस पर एक लाइन ना प्रस्ताव आया ना कोई चर्चा हुई। जबकि जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को दोबारा सरकार में आने का अवसर इसी घोषणा पत्र के आधार पर दिया था। जाहिर है अधिकार पत्र का भी वही हश्र होने जा रहा है जो 2019 के निश्चय पत्र का हुआ था। वादे सिर्फ घोषणा पत्र पर ही सिमट कर रहने वाले हैं।

    प्रतुल ने कहा कि यह महाअधिवेशन पूरे तरीके से हेमंत सोरेन को महिमा मंडित करने पर न्योछावर रहा। सभी वक्ताओं ने झारखंड के विकास पर सार्थक चर्चा करने की जगह सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री के तारीफ के पुल बांधा। प्रतुल ने कहा उम्मीद कानून (वक्फ बोर्ड संशोधन कानून) के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रस्ताव पारित करके स्पष्ट कर दिया कि उसके लिए उन गरीब मुसलमान का कोई अर्थ नहीं है जिन्हें इस कानून से शक्तियां मिल रही हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा सिर्फ कुछ मौलवी और मौलानाओ के इशारे पर इसका विरोध करती नजर आई।

    प्रतुल ने कहा कि पूरे राज्य में विधि व्यवस्था पूरे तरीके से ध्वस्त है। ग्रामीण क्षेत्र में नक्सलियों की जगह संगठित आपराधिक गिरोह ले रहे हैं। शहर में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं। आम जनता आतंकित है। प्रतुल ने कहा कि राज्य का कोई ऐसा विभाग नहीं है जहां भ्रष्टाचार व्याप्त नहीं है। ब्लॉक ऑफिस से लेकर सचिवालय तक बिना चढ़ावा के कोई काम नहीं होता। इन दोनों बड़े मुद्दों पर महाधिवेशन में चर्चा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस करेगी जिलों में मीडिया के अध्यक्ष की नियुक्ति
    Next Article वक्फ कानून को लेकर हिंसा : विहिप ने राज्य सरकार से जिहादियों के हमले रोकने की मांग की
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version