Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»फीबा ने 3×3 बास्केटबॉल टीमों की ओलंपिक कोटा वृद्धि के फैसले का किया स्वागत
    स्पोर्ट्स

    फीबा ने 3×3 बास्केटबॉल टीमों की ओलंपिक कोटा वृद्धि के फैसले का किया स्वागत

    shivam kumarBy shivam kumarApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अब लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में प्रत्येक वर्ग की 12 टीमें लेंगी हिस्सा
    माइस, स्विट्ज़रलैंड।अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (फीबा) ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों में 3×3 बास्केटबॉल टीमों ( महिला और पुरुष दोनों वर्गों में) की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 किए जाने के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के निर्णय का स्वागत किया है। फीबा ने इस फैसले को इस खेल के लिए एक “मील का पत्थर” बताया है।

    फीबा ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, “यह विस्तार हाल के वर्षों में 3×3 बास्केटबॉल की लोकप्रियता और विकास को दर्शाता है। टीमों की संख्या बढ़ने से अधिक देशों को ओलंपिक मंच पर भागीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे खेल की सार्वभौमिकता और व्यापक राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलेगा।”

    बुधवार को आईओसी की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पेरिस 2024 ओलंपिक में शामिल 8 टीमों की तुलना में लॉस एंजेलिस 2028 में प्रति वर्ग 12 टीमें भाग लेंगी।

    फीबा अध्यक्ष शेख सऊद अली अल थानी ने कहा, “हम इस निर्णय के लिए आईओसी के आभारी हैं। यह हमारे शहरी खेल को बढ़ावा देने हेतु एक बड़ी प्रेरणा है। पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताओं में चार-चार अतिरिक्त टीमों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 में ओलंपिक बास्केटबॉल ने कितनी उत्सुकता और रुचि जगाई है।”

    फीबा के महासचिव एंड्रियास ज़ाग्लिस ने कहा, “आज का दिन फीबा और हमारे खेल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। कोटा में हुई यह वृद्धि दुनिया भर के खिलाड़ियों और राष्ट्रीय संघों को यह सपना देखने का अवसर देती है कि वे गलियों और सड़कों से उठकर ओलंपिक तक पहुँच सकते हैं।”

    तीसरी बार ओलंपिक मंच पर दिखेगा 3×3 बास्केटबॉल
    गौरतलब है कि 3×3 बास्केटबॉल ने पहली बार टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में पदार्पण किया था, और लॉस एंजेलिस 2028 में यह खेल तीसरी बार ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। फीबा को उम्मीद है कि इस बदलाव से खेल को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के 32 निकायों के आश्रय गृहों के लिए राशि आवंटित
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने सपरिवार बासुकीनाथ में की पूजा
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

      July 29, 2025

      युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की

      July 29, 2025

      ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version