Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से जबरस्त कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से जबरस्त कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में आज चौतरफा गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के सभी स्टॉक मार्केट बुरी तरह से टूट गए हैं। खुद अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के कारोबार के दौरान करीब 6 प्रतिशत तक की गिरावट का शिकार हो गए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार होकर बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण अमेरिकी बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान हड़कंप मचा रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक जबरदस्त गिरावट का शिकार हो गए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 274.45 अंक यानी 4.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,396.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 1,050.44 अंक यानी 5.97 प्रतिशत टूट कर 16,550.61 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 239.18 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 40,306.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 133.74 अंक यानी 1.58 प्रतिशत लुढ़क कर 8,474.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 259.85 अंक यानी 3.42 प्रतिशत की जबरदस्त कमजोरी के साथ 7,598.98 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 673.45 अंक यानी 3.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,717.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। हॉन्ग कॉन्ग, ताइवान, इंडोनेशिया और चीन के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से आज हैंग सेंग इंडेक्स, ताइवान वेटेड इंडेक्स, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 289.50 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,025 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.66 प्रतिशत टूट कर 2,445.47 अंक के स्तर पर आ गया है। निक्केई इंडेक्स में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 1,202.42 अंक यानी 3.46 प्रतिशत टूट कर 33,533.51 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 114.14 अंक यानी 2.90 प्रतिशत लुढ़क कर 3,828.09 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 2.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,132.93 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक हरी मोहन झा  गिरफ्तार
    Next Article ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से सहमा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    shivam kumar

      Related Posts

      लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत

      June 3, 2025

      सर्राफा बाजार में सोने में जोरदार तेजी, चांदी की भी बढ़ी चमक

      June 3, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version