Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»छात्रों के हित में संवेदनशील बनें राज्यपाल, करें सकारात्मक योगदान : बंधु तिर्की
    झारखंड

    छात्रों के हित में संवेदनशील बनें राज्यपाल, करें सकारात्मक योगदान : बंधु तिर्की

    shivam kumarBy shivam kumarApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में विभिन्न विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं
    रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड में उच्च शिक्षा की स्थिति निरंतर बदहाल होती जा रही है और यह गंभीर चिंता की बात है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में राजधानी रांची से लेकर विविध जिले और प्रखंड स्तर तक बेहतर उच्च शिक्षा के लिए सभी कॉलेजों में पठन-पाठन, शिक्षकों एवं गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरना और शैक्षणिक वातावरण को सुधारना सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी झारखंड में विभिन्न विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में स्थिति यहां तक परेशान करनेवाली है कि शिक्षकों के अधिकांश पद खाली पड़े हैं और अध्ययन-अध्यापन का कार्य बहुत हद तक बाधित है।

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय से संबद्ध सिमडेगा कॉलेज, मांडर कॉलेज, कार्तिक उरांव कॉलेज बेड़ो सहित अधिकांश महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है और मुख्य विषयों के साथ ही जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में भी शिक्षकों के नहीं रहने के कारण पढ़ाई-लिखाई बाधित है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पिछले 25 साल में प्रदेश में उच्च शिक्षा की स्थिति में निरंतर हस होता जा रहा है और अब स्थिति यह है कि छात्र-छात्राओं में निराशा की स्थिति उत्पन्न होती जा रही है और उनमें दूसरे प्रदेशों में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 साल में यदि उच्च शिक्षा की स्थिति संतोषजनक होती तो आज झारखंड की तस्वीर भी कुछ और ही होती।

    उच्च शिक्षा के हित में वर्तमान राज्यपाल की भूमिका की आलोचना करते हुए तिर्की ने कहा कि राज्यपाल को झारखंड में बेहतर उच्च शिक्षा के वातावरण को कायम करने के लिए अपनी सकारात्मक और सहयोगात्मक भूमिका का निर्वहन करना चाहिए न कि राज्य सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा में बेहतर वातावरण के लिए उठाये जा रहे कदमों के आगे असहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। कहा कि रांची विश्वविद्यालय में नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं होने के मामले में झारखंड च्च न्यायालय द्वारा लिया गया संज्ञान स्वागत योग्य है और इस संदर्भ में झारखंड क सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के मामले में अपनी गति को बढ़ाना चाहिए ताकि उसका सटीक परिणाम जमीन पर नजर आये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनता रहे सावधान, कहीं मुर्शिदाबाद जैसी स्थिति झारखंड में भी न हो जाये : बाबूलाल मरांडी
    Next Article झारखंड में तापमान बढ़ते ही बढ़ी परेशानी, बिजली की भी आंखमिचौली जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version