Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुर्शिदाबाद में हालात सामान्य, उपद्रव पर राज्यपाल ने प्रदेश सरकार से मांगी रिपोर्ट
    देश

    मुर्शिदाबाद में हालात सामान्य, उपद्रव पर राज्यपाल ने प्रदेश सरकार से मांगी रिपोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarApril 9, 2025Updated:April 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हुए उपद्रव के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। जिले में बुधवार को कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रघुनाथगंज और सूति पुलिस थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू है। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    जंगीपुर उपखंड क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। निषेधाज्ञा 10 अप्रैल (गुरुवार) शाम 6 बजे तक और इंटरनेट सेवा निलंबन 11 अप्रैल (शुक्रवार) शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

    राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से पूरी घटना पर रिपोर्ट तलब की है। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जहां कहीं भी अवांछित तत्व अशांति फैलाने का प्रयास करें, उसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

    राज्यपाल ने कहा कि राम नवमी के शांतिपूर्ण आयोजन ने बंगाल के लोगों, प्रशासन, राजनीतिक दलों, मीडिया और सभी हितधारकों की एकता और कुशलता को दर्शाया था। उन्होंने कहा कि ऐसी एकता में खलल डालने की किसी भी कोशिश को दृढ़ता से रोका जाए।

    भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशानावहीं, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि कभी श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा संरक्षित बंगाल, अब ममता बनर्जी के शासन में खून से लथपथ हो रहा है।

    उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर को वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ मुर्शिदाबाद के जंगीपुर क्षेत्र में एनएच-12 पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और पुलिस की कुछ गाड़ियों में आग लगाने की घटना भी सामने आई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पथराव में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में औपचारिकता बनकर रह गयी है टेंडर प्रक्रिया : बाबूलाल मरांडी
    Next Article गुजरात का औद्योगिकरण कांग्रेस की देन: जयराम रमेश
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version