Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हिंदू समाज नहीं जागा तो फिर हो सकता है विभाजन: शांता कुमार
    देश

    हिंदू समाज नहीं जागा तो फिर हो सकता है विभाजन: शांता कुमार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने एक बार फिर देश में जातिगत भेदभाव और दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यही सामाजिक विघटन भारत की ऐतिहासिक गुलामी का प्रमुख कारण बना था और दुर्भाग्यवश आज भी यह “महारोग” देश में मौजूद है।

    शांता कुमार ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “वेद, उपनिषद, राम और कृष्ण के भारत को सदियों तक गुलामी के दिन देखने पड़े क्योंकि समाज जातियों में बंटा हुआ था। आज भी जातिगत भेदभाव के कारण दलितों को समाज में दुत्कारा जाता है और यही हमारी सबसे बड़ी कमजोरी रही है।” उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में हर दिन औसतन 150 दलित अत्याचार के मामले दर्ज होते हैं। वर्ष 2024 में कुल 51,000 से अधिक केस सामने आए। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब दलित परिवार अब भी सामाजिक समानता से वंचित हैं—घोड़ी चढ़कर शादी करने पर भी उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ता है।

    शांता कुमार ने हिंदू समाज के नेताओं से आह्वान किया कि वे इस गंभीर समस्या पर विचार करें। उन्होंने कहा, “हमने अपने ही समाज के गरीबों को दलित कह कर अलग किया, वहीं विदेशी ताकतों ने उन्हें अपनाया। इसी सामाजिक बहिष्कार के चलते लाखों लोगों ने धर्म बदला, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश बने।” उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा, “यदि हिंदू समाज अब भी नहीं जागा, तो एक और विभाजन की नौबत आ सकती है। कट्टरपंथी मानसिकता से प्रेरित कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग चार-चार शादियां कर बीस-बीस बच्चे पैदा कर रहे हैं। इनमें से कुछ घुसपैठिए के रूप में देश में आते हैं और इस कार्य में उन्हें विदेशी फंडिंग भी मिलती है।”

    शांता कुमार ने चेतावनी दी कि देश के भीतर बढ़ती जनसंख्या असंतुलन और सामाजिक विघटन अगर समय रहते नहीं रोका गया तो निकट भविष्य में भारत को एक और विभाजन का सामना करना पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : गंगालूर कैम्प में करंट लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत
    Next Article संविधान का सबसे ज्यादा मजाक कांग्रेस ने उड़ायाः कैलाश विजयवर्गीय
    shivam kumar

      Related Posts

      आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री

      May 22, 2025

      फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version