Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से
    देश

    भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से

    shivam kumarBy shivam kumarApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – समापन समारोह 13 अप्रैल को विशाखापट्टनम में अमेरिकी नौसेना के जहाज पर होगा ​

    नई दिल्ली। भारत और अमेरिका आज से बंगाल की खाड़ी में संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास प्रारंभ करेंगे। इसमें दोनों देशों की सेनाओं के तीनों अंग एक साथ अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ की शुरुआत करेंगे। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संकट के समय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) और संकट की स्थितियों के लिए सैन्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने पर होगा। विशाखापट्टनम और काकीनाड़ा में होने वाले इस अभ्यास से आकस्मिक संकट के दौरान भारतीय और अमेरिकी संयुक्त कार्य बलों (जेटीएफ) के बीच तेजी से और सुचारू समन्वय स्थापित हो सकेगा।टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण​रक्षा मंत्रालय के अनुसार द्विपक्षीय त्रि-सेवा भारत-अमेरिका मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण 01 से 13 अप्रैल तक पूर्वी समुद्र तट पर ​होगा। आईएनएस जलाश्व पर 01 अप्रैल को संयुक्त ध्वज परेड और मीडिया इंटरेक्शन के साथ उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।​ इस अभ्यास का उद्देश्य एचएडीआर संचालन करने के लिए अंतर-संचालन क्षमता विकसित करना और संयुक्त समन्वय केंद्र (सीसीसी) स्थापित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का निर्माण करना है। बंदरगाह चरण 07 अप्रैल तक

    ​अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज जलाश्व, घड़ियाल, मुंबई और शक्ति​ अभ्यास में शामिल होंगे, जिन पर हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट, लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान पी​-8​आई, 91 इन्फेंट्री ब्रिगेड और 12 मेक इन्फेंट्री बटालियन के सेना के जवान, वायुसेना के ​सी-130 विमान और एम​आई-17 हेलीकॉप्टर रैपिड एक्शन मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहेंगे। अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व अमेरिकी नौसेना के जहाज कॉमस्टॉक और राल्फ जॉनसन करेंगे, जिन पर अमेरिकी मरीन डिवीजन के जवान मौजूद रहेंगे।अभ्यास ​का बंदरगाह चरण 07 अप्रैल तक विशाखापट्टनम में ​होगा, जिसमें दोनों पक्षों के प्रतिभागी प्रशिक्षण यात्राओं, विषय वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान, खेल आयोजनों और सामाजिक मेलजोल में भी भाग लेंगे। इसके बाद होगा समुद्री चरण

    बंदरगाह चरण पूरा होने पर सैनिकों के साथ जहाज समुद्री चरण के लिए रवाना होंगे और काकीनाडा के तट पर समुद्री, जलस्थलीय और एचएडीआर संचालन करेंगे। अभ्यास के दौरान भारतीय सेना और अमेरिकी मरीन काकीनाडा नेवल एन्क्लेव में एक संयुक्त कमान और नियंत्रण केंद्र स्थापित करेंगे। भारतीय वायु सेना की आरएएमटी और अमेरिकी नौसेना की चिकित्सा टीम चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एक संयुक्त चिकित्सा शिविर भी स्थापित करेगी। अभ्यास का समापन 13 अप्रैल को विशाखापट्टनम में अमेरिकी नौसेना के जहाज कॉमस्टॉक पर एक समारोह के साथ होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर, दो की मौत, चार घायल
    Next Article डॉ. मोहन यादव का सोनिया गांधी के शिक्षा नीति पर उठाए सवाल पर पलटवार, कहा-देश से माफी मांगें
    shivam kumar

      Related Posts

      मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय

      July 5, 2025

      पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद

      July 5, 2025

      लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय
      • पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद
      • लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
      • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version