Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»टैरिफ वॉर की चिंता घटने से ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का माहौल
    बिजनेस

    टैरिफ वॉर की चिंता घटने से ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का माहौल

    shivam kumarBy shivam kumarApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर के मामले में चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को राहत दिए जाने का असर आज पूरी दुनिया के बाजारों में साफ-साफ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दो प्रतिशत से अधिक की मजबूती हासिल करने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।

    टैरिफ वॉर की चिंता कम होने की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते रहे, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.79 प्रतिशत उछल कर 5,405.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 107.03 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,831.48 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,557.85 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 170.16 अंक यानी 2.09 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,134.34 अंक के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 168.32 अंक यानी 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,273.12 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 580.73 अंक यानी 2.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,954.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। वहीं थाईलैंड के स्टॉक मार्केट में छुट्टी होने के कारण सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। एशियाई बाजारों में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,260.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 346.50 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,369 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,478.97 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 366.57 अंक यानी 1.88 प्रतिशत उछल कर 19,879.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,613.76 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 395.76 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,378.12 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,441.85 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,457.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर हाटपुरैनी हॉल्ट के पास पथराव, जांच में जुटे अधिकारी
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, ऊपरी स्तर से लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

      June 4, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      June 4, 2025

      लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version