रांची। झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को होगी। मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर एक बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। यह जानकारी सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सोमवार को दी है। मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगायी जायेगी।

मंईयां सम्मान योजना पर हुआ था बड़ा फैसला
25 मार्च 2025 को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों को राशि भेजने का निर्णय लिया गया था। आधार कार्ड के बैंक अकाउंट से लिंक नहीं रहने पर भी लाभुकों को 3 माह की राशि 7500 रुपए (प्रति माह 2500 रुपए की दर से) भुगतान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी। आधार नंबर के बैंक खाता से लिंक नहीं होने के कारण शुरुआत में केवल 38.34 लाख लाभुकों को ही योजना के पैसे भेजे गये। 20.60 लाख लाभुकों के बैंक अकाउंट और आधार के लिंक न होने के कारण होल्ड पर रखा गया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version