Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पहलगाम हमला, पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले: सिंधु जल समझौता रोका; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, कहा- 48 घंटे में देश छोड़ें
    देश

    पहलगाम हमला, पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले: सिंधु जल समझौता रोका; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, कहा- 48 घंटे में देश छोड़ें

    shivam kumarBy shivam kumarApril 23, 2025Updated:April 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर। म्मू-कश्मीर के पहलगाम में खूंखार आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है। सिंधु जल समझौते को खत्म करने का ऐलान हुआ है, जिससे पाकिस्तान में जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। यह समझौता दोनों देशों के बीच 1960 से ही चला आ रहा है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगेगा और जल संकट के चलते वह घुटनों पर आ सकता है। दुश्मन देश के भारत स्थित उच्चायोग के स्टाफ को कम करने का आदेश दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान से भी अपने दूतावास से स्टाफ को वापस बुलाने का निर्णय लिया है।

    सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द किया गया है और फिलहाल मौजूद लोगों को भारत छोड़ना होगा। भारत सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है और इसमें कोई और सख्त फैसला लेने पर चर्चा हो सकती है। पाकिस्तान और भारत के बीच आवाजाही के लिए इस्तेमाल होने वाले अटारी बॉर्डर को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला हुआ है। भारत सरकार ने बीते 10 सालों में पाकिस्तान की आतंकी हरकतों के जवाब में एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की थीं। ऐसे में पहलगाम में पाकिस्तान प्रेरित आतंकियों ने जब 26 मासूम पर्यटकों का कत्ल कर डाला तो सरकार से सख्ती उम्मीद थी। इसी पर आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार ने कड़े निर्णय लिए हैं।

    मंगलवार को हुई इस आतंकी घटना के बाद होम मिनिस्टर अमित शाह तुरंत जम्मू-कश्मीर गए और घटनास्थल भी पहुंचे थे। वहीं नरेंद्र मोदी भी सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए और आज कैबिनेट की सुरक्षा समिति की मीटिंग हुई, जिसमें ये अहम निर्णय लिए गए।

    आइए जानते हैं, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए हैं, कौन से 5 बड़े फैसले…
    (1) सिंधु जल समझौते पर रोक: पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा। यह रोक तब जारी रहेगी, जब तक पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को बढ़ावा देने की खत्म नहीं की जाती। इस पर विश्वसनीय कदम उठाने पर ही समझौते पर दोबारा विचार किया जाएगा।

    (2) अटारी बॉर्डर होगा बंद: अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा। वैध दस्तावेजों पर पाकिस्तान गए भारतीयों को 1 मई 2025 तक का समय लौटने के लिए मिलेगा।

    (3) पाकिस्तानियों की नो-एंट्री: पाकिस्तान के नागरिकों को भारत में सार्क वीजा स्कीम के तहत आने की परमिशन नहीं मिलेगी। अब तक जो भी वीजा पाकिस्तानियों को जारी किए गए हैं, उन्हें रद्द किया जाएगा। कोई भी पाकिस्तानी जो भारत में मौजूद है, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ना होगा।

    (4) दूतावासों में कम होंगे स्टाफ: दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में मौजूद सेना, नेवी और एयर एडवाइजर्स को वापस जाना होगा। इन लोगों के पास वापस लौटने के लिए एक सप्ताह का वक्त होगा। इसके अलावा इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से भी भारत अपने अधिकारियों को बुलाएगा।

    (5) भारत अपना स्टाफ भी वापस बुलाएगा: नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में स्टाफ की संख्या को अब कम किया जाएगा। अब तक 55 स्टाफ रहता था, जिसे घटाकर 30 किया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान से भी अपने प्रतिनिधियों को भारत वापस बुलाएगा और यह संख्या 30 ही रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमला: बाबूलाल मरांडी बोले- भाजपा दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ
    Next Article झारखंड के 12 जिलों में 27 को बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version