Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पहलगाम आतंकी हमला : बंगाल के दो पर्यटकों के शव कोलकाता पहुंचते ही पसरा मातम
    देश

    पहलगाम आतंकी हमला : बंगाल के दो पर्यटकों के शव कोलकाता पहुंचते ही पसरा मातम

    shivam kumarBy shivam kumarApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘बेटे की आंखों के सामने उसके पिता को मार डाला’

    कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए बंगाल के तीन पर्यटकों में से दो के पार्थिव शरीर बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। मृतकों में बेहाला के सखेरबाजार निवासी समीर गुहा और पाटुली के वैष्णवघाटा निवासी बितन अधिकारी शामिल हैं। तीसरे मृतक, पुरुलिया के मनिष रंजन मिश्रा का शव रांची होते हुए उनके गांव पहुंचाया जाएगा।बुधवार रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कश्मीर से दोनों शवों को विशेष उड़ान से लाया गया। शोकाकुल परिवारों और रिश्तेदारों की आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शवों को हवाई अड्डे से सीधे शव वाहन में उनके घर भेजा गया।बेहाला के समीर हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने कश्मीर गए थे। बुधवार को ही उन्हें लौटना था। लेकिन पत्नी शबरी को कफिन में बंद अपने पति को लेकर लौटना पड़ा। समीर, जो केंद्र सरकार के कर्मचारी थे, उनकी मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।पाटुली के बितन अधिकारी भी अपनी पत्नी सोहिनी और बच्चे के साथ कश्मीर घूमने गए थे। मंगलवार दोपहर को ही उन्होंने परिजनों से फोन पर बात की थी। कुछ देर बाद ही पहलगाम के वैसरान घाटी में उन पर हमला हुआ। उनकी पत्नी सोहिनी के अनुसार, “बेटे की आंखों के सामने उसके पिता को गोली मार दी गई।”

    पुरुलिया के मनीष की भी मौतपुरुलिया के झालदा निवासी मनीषरंजन मिश्रा, जो केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी में कार्यरत थे, अपने परिवार के साथ 15 अप्रैल को यात्रा पर निकले थे। अयोध्या और हरिद्वार होते हुए वह कश्मीर पहुंचे थे, जहां मंगलवार को वह भी आतंकी हमले का शिकार हुए। उनका पार्थिव शरीर रांची होते हुए उनके गांव पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार रात बताया था कि मनीष का शव रांची भेजा जा रहा है, जबकि समीर और बितान के शव कोलकाता पहुंचाए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री साय का मुंबई दौरा रद्द, दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में हुए शामिल 
    Next Article आतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची एयरपोर्ट, बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version