Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अंबेडकर की प्रतिमा चोरी हो जाने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर प्रदर्शन
    Jharkhand Top News

    अंबेडकर की प्रतिमा चोरी हो जाने पर भड़के लोग, सड़क जाम कर प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के खरारपर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की लगाई गई प्रतिमा को सोमवार रात्रि में उखाड़ कर असामाजिक तत्वों की ओर से चुरा ले जाने पर स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह भड़क गए। निर्धारित जगह पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम रखा गया। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद सीओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, बीडीओ सुनील वर्मा जाम स्थल पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा कर जाम हटाया। जाम कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी।

    बताया जाता है सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के दिन मूर्ति स्थापित करने के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर विवाद किया था।प्रशासन ने पहुंच कर मामले को शांत कराया था। रात्रि में अंबेडकर की मूर्ति संबंधित जगह से गायब हो गई।

    सड़क जाम कर रहे लोगों ने मांग की है कि भीमराव की प्रतिमा के चुराने वालों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। प्रशासन भीम राव की प्रतिमा को उसी स्थान पर तत्काल स्थापित करे और हुसैनाबाद सीओ भूमि को बताये कि किसकी है। जानकारी मिल रही है कि लोगों के जरिये नामजद आवेदन दिया गया है।

    हुसैनाबाद के थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि जिस जगह पर प्रतिमा लगाने की बात कही जा रही है, वह सरकारी भूमि है। सोमवार को अंबेडकर जयंती पर वहां प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई थी। विवाद होने पर मामले को शांत कराया गया था। ग्रामीणों से जानने की कोशिश की गई थी कि उन्होंने प्रतिमा लगाने से संबंधित अनुमति अंचलाधिकारी से मांगी है या नहीं। ग्रामीणों ने अनुमति नहीं लेने की बात कही थी। ग्रामीणों को बताया गया था कि बिना अनुमति प्रतिमा नहीं लगाना है। इसी बीच रात्रि में प्रतिमा चोरी हो गई। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची : हॉस्पिटल में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
    Next Article शॉर्ट सर्किट से भुरकुंडा के दो दुकानों में लगी भीषण आग
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version