Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पीएम मोदी ने समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने पर दिया जोर
    देश

    पीएम मोदी ने समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने पर दिया जोर

    shivam kumarBy shivam kumarApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर देश में समुद्री क्षेत्र और बंदरगाहों को मजबूत करने पर जोर दिया है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और देश के विकास में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

    पोस्ट के साथ वीडियो संदेश में भी शेयर किया
    प्रधानमंत्री ने कहा, आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर, हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इस क्षेत्र द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करते हैं। हम भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और अपने बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेंगे।

    देश की बंदरगाह क्षमता को दोगुना किया
    पीएम मोदी ने पोस्ट के साथ एक वीडियो संदेश भी जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में सरकार ने देश की बंदरगाह क्षमता को दोगुना कर दिया है और बंदरगाह संपर्क के लिए 1000 किलोमीटर से अधिक नई सड़कें विकसित की हैं। उन्होंने कहा, हमने भारत के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से काम किया है।

    तटीय शिपिंग बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण
    प्रधानमंत्री ने ‘समृद्धि के लिए बंदरगाह’ और ‘प्रगति के लिए बंदरगाह’ जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने क्षेत्र में समुद्री परिदृश्य को बदलने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अपने तटीय शिपिंग बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण भी कर रहा है। पीएम ने बताया कि समृद्धि के लिए बंदरगाह और प्रगति के लिए बंदरगाह क्षेत्र के समुद्री परिदृश्य को बदल रहे हैं। मोदी ने कहा, इतिहास गवाह है कि जब भी भारत के पास मजबूत समुद्री क्षमता रही है, तो देश के साथ-साथ दुनिया को भी फायदा हुआ है।

    जानें क्यों 5 अप्रैल को मनाया जाता है राष्ट्रीय समुद्री दिवस
    पांच अप्रैल 1919 को पहली बार भारतीय कंपनी सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लिमिटेड का जहाज एस.एस. लॉयल्टी व्यापार के लिए भारत से लंदन गया था। इसकी याद में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाता है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में समुद्री व्यापार की महत्वपूर्ण भूमिका और वैश्विक व्यापार में इसके रणनीतिक स्थान को समर्पित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में आज से तीन दिनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
    Next Article मुंबई इंडियंस ने रन चेज के दौरान तिलक वर्मा को कराया रिटायर्ड आउट
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

      May 31, 2025

      भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version