Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»एसबीयू का दीक्षांत समारोह 11 अप्रैल को, हो रही भव्य तैयारी
    झारखंड

    एसबीयू का दीक्षांत समारोह 11 अप्रैल को, हो रही भव्य तैयारी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 8, 2025Updated:April 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    समारोह में विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री भी प्रदान की जायेगी
    रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह विवि परिसर के दीक्षांत मंडप में शुक्रवार 11 अप्रैल को दिन के 11 बजे से होगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में ‘मिलेट मैन’ के नाम से मशहूर पद्मश्री डॉ खादर वली बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही कुलाधिपति जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य अनंत जाटिया एवं राज्यसभा सांसद सह सदस्य, शासी निकाय डॉ प्रदीप कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को विवि परिसर में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन ने दी।

    प्रो जगनाथन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय परिसर में भव्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विवि के विजन और मिशन की चर्चा करते हुए एसबीयू में पाठ्यक्रम से इतर पाठ्येत्तर गतिविधियों का भी जिक्र किया। हैकथॉन प्रतियोगिता से लेकर क्रिकेट और योग में विवि को लगातार मिल रही सफलता को उन्होंने अतुलनीय बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि अपने बेहतरीन शैक्षणिक माहौल और आधारभूत संरचनाओं के बूते एसबीयू आनेवाले दिनों में भी अनवरत झारखंड के पठन-पाठन का केंद्र बना रहेगा।

    प्रो गोपाल पाठक ने अमेरिका के पांच शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ सरला बिरला विश्वविद्यालय के जुड़ने को विवि के इतिहास में मील का पत्थर करार दिया। विवि में पहली बार हाल ही में हुए ईस्ट जोन चेस चैंपियनशिप के सफल आयोजन की उन्होंने चर्चा करते हुए आनेवाले दिनों में इससे भी बड़े आयोजन की उम्मीद जतायी। उन्होंने जानकारी दी कि एनइपी 2020 के अनुरूप इस साल से विवि के विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के अलावे अपने पसंदीदा कोर्स का चयन भी कर सकने में सक्षम होंगे। बिरला परिवार की परंपरा गुणवतापूर्ण शिक्षा की चर्चा करते हुए उन्होंने कैंपस के सख्त अनुशासन और विवादरहित माहौल पर बात की।

    एसबीयू के इस दीक्षांत समारोह में कुल 1664 डिग्री धारकों को प्रमाण पत्र सौंप जायेंगे। इसमें 43 स्वर्ण पदक विजेता भी शामिल होंगे, जिन्हें ‘बसंत कुमार बिरला स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में पांच विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री भी प्रदान की जायेगी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में तीन दिनों तक वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
    Next Article बाइक से गिरकर युवक की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं

      October 25, 2025

      धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

      October 25, 2025

      अगलगी में कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

      October 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में 4 उग्रवादी गिरफ्तार
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं
      • धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
      • अगलगी में कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान
      • सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version