Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं सेंसेक्स और निफ्टी
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं सेंसेक्स और निफ्टी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चौबीस घंटे पहले जबरदस्त गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती घंटे में बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बिकवाली का दबाव बनने लगा, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट नजर आने लगी। इस गिरावट के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक करीब 1 प्रतिशत की मजबूती दिखा रहे थे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.99 प्रतिशत और निफ्टी 1.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस, टाइटन कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 4.79 प्रतिशत से लेकर 1.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ट्रेंट लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और नेस्ले के शेयर 0.96 प्रतिशत से लेकर 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,384 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,038 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 346 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 2 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 47 शेयर हरे निशान में और 3 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 875.83 अंक उछल कर 74,013.73 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 400 अंक से ज्यादा उछल कर 74,421.65 अंक तक पहुंच गया। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 727.50 अंक की बढ़त के साथ 73,865.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 285.15 अंक की तेजी के साथ 22,446.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 130 अंक से अधिक उछल कर 22,577.55 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी कमजोरी नजर आने लगी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 228.70 अंक की मजबूती के साथ 22,390.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 2,226.79 अंक यानी 2.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,137.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 742.85 अंक यानी 3.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,161.60 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट में बिकवाली का तूफान थमने के संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    Next Article सर्राफा बाजार में सोने में गिरावट जारी, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version