Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पेंटागन के कई शीर्ष अधिकारी निलंबित, इनमें रक्षा सचिव के सहयोगी भी
    दुनिया

    पेंटागन के कई शीर्ष अधिकारी निलंबित, इनमें रक्षा सचिव के सहयोगी भी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के ‘सिग्नल चैट लीक कांड’ से पेंटागन में उथल-पुथल मची हुई है। ‘सिग्नल चैट लीक कांड’ की जांच के दौरान पेंटागन के कई शीर्ष अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के सहयोगी भी शामिल हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सेकंड सिग्नल चैट में हमले की जानकारी साझा की है। रक्षा सचिव ने यमन में हमलों के बारे में संवेदनशील जानकारी एक एन्क्रिप्टेड ग्रुप चैट में भेजी थी। इसमें उनकी पत्नी,भाई और निजी वकील शामिल थे।

    रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने 15 मार्च को निजी सिग्नल ग्रुप चैट में यमन में आगामी हमलों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की थी। इस चैट से संबंधित चार लोगों ने खुलासा किया है कि इस जानकारी में यमन में हौथियों को निशाना बनाने वाले एफ/ए-18 हॉर्नेट्स के लिए उड़ान कार्यक्रम शामिल थे। रक्षा सचिव ने इसी दिन एक अलग सिग्नल चैट साझा की। यह गलती से द अटलांटिक के संपादक को भी भेज दी गई।

    एबीसी न्यूज के अनुसार, दो अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक चैट ग्रुप हेगसेथ ने अपने निजी फोन पर बनाया था। हेगसेथ की पत्नी जेनिफर हेगसेथ रक्षा विभाग में काम नहीं करती हैं। उनके भाई फिल हेगसेथ होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम करते हैं और रक्षा विभाग में तैनात हैं। हेगसेथ के निजी वकील टिम पार्लटोर पेंटागन में नौसेना रिजर्विस्ट के रूप में काम करते हैं। उन्हें हेगसेथ के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।

    पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने रविवार रात एक्स पर एक बयान में दूसरी चैट की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप से नफरत करने वाला मीडिया इस मामले को तूल दे रहा है। किसी भी सिग्नल चैट में कोई भी वर्गीकृत जानकारी नहीं थी। यह भी सच है कि रक्षा सचिव का कार्यालय राष्ट्रपति ट्रंप के एजेंडे को मजबूती के साथ क्रियान्वित कर रहा है। इस बीच पेंटागन के कार्यवाहक महानिरीक्षक स्टीवन स्टेबिन्स ने रक्षा सचिव को सूचित किया है कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पीट हेगसेथ की टीम के शीर्ष सहयोगी और अन्य सदस्य डैन कैलडवेल, कॉलिन कैरोल और डेरिन सेलनिक को निलंबित कर दिया गया है।

    इस संबंध में पेंटागन के पूर्व शीर्ष प्रवक्ता जॉन उल्योट के रविवार को पोलिटिको में छपे में लेख से हड़कंप मच गया है। उन्होंने लेख में पेंटागन में एक महीने तक जारी रही अराजकता का का वर्णन किया है। उन्होंने लिखा है, ”संवेदनशील परिचालन योजनाओं के लीक होने से लेकर बड़े पैमाने पर बर्खास्तगी तक, यह अव्यवस्था अब राष्ट्रपति के लिए एक बड़ी बाधा बन गई है।” उन्होंने ही लेख में तीन अधिकारियों के निलंबन की जानकारी दी है। उल्योट का कहना है कि इसे देखते हुए, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को लंबे समय तक अपनी भूमिका में बने रहना मुश्किल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ की जबरदस्त पकड़, दर्शकों से मिल रहा भरपूर प्यार
    Next Article सऊदी अरब में सड़क हादसा, पाकिस्तान के पांच जायरीनों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version