Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धालभूमगढ़ में महावीर झंडे के पास मिला प्रतिबंधित मांस, ग्रामीणों में आक्रोश
    Top Story

    धालभूमगढ़ में महावीर झंडे के पास मिला प्रतिबंधित मांस, ग्रामीणों में आक्रोश

    shivam kumarBy shivam kumarApril 7, 2025Updated:April 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हनुमान वाटिका मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर महावीर झंडा स्थल के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इसके साथ ही कई महावीर झंडे भी गायब पाए गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

    ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि एक वर्ष पूर्व भी हनुमान वाटिका मंदिर के पास इसी तरह से मांस का टुकड़ा फेंका गया था। इसके बाद मंदिर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन उनकी रेंज मात्र 100 मीटर तक ही है। संभवतः इसी कारण असामाजिक तत्वों ने मंदिर से थोड़ी दूर सड़क किनारे लगे महावीर झंडे के पास मांस का टुकड़ा फेंका।

    घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई, जिससे स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और बाजार भी बंद हो गया। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा ने तत्काल मांस को जब्त कर थाना ले गए। अंचलाधिकारी समीर कच्छप भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष की घटना की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है और न ही किसी दोषी की गिरफ्तारी हुई है। यह प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है, जिससे असामाजिक तत्वों को और अधिक बढ़ावा मिल रहा है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान की नापाक हरकत: पुंछ में सीमा पर घमासान, पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने किया डटकर मुकाबला
    Next Article अदाणी पावर प्लांट के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी की बिगड़ी तबीयत, गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती
    shivam kumar

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version