Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सिरमटोली सरना स्थल : अजय तिर्की समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में झड़प, मौके पर पुलिस बल तैनात
    Jharkhand Top News

    सिरमटोली सरना स्थल : अजय तिर्की समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में झड़प, मौके पर पुलिस बल तैनात

    shivam kumarBy shivam kumarApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य सरना स्थल सिरमटोली में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई है। सरना धर्मावलंबियों लगातार अजय तिर्की को मंच से हटाने की मांग कर रहे हैं, जबकि उनके समर्थक मंच पर डटे हुए हैं।

    सरना स्थल में मंगलवार को स्थिति तब बिगड़ गयी, जब मंच पर बैठे लोगों ने नीचे खड़े प्रदर्शनकारियों को अप शब्द कहना शुरू कर दिया। इसके बाद अजय तिर्की के समर्थक और प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गये।

    सरना धर्मावलंबियों का कहना है कि जब तक अजय तिर्की सरना स्थल पर रहेंगे, तब तक आदिवासी समाज सरहुल पर्व में ढोल नगाड़ा नहीं बजेगा और न ही सरहुल शोभायात्रा निकाली जायेगी।

    सरना धर्मावलंबी ताला तोड़कर सिरम टोली सरना स्थल पर स्थित पांच मंजिला भवन पर प्रवेश कर गये हैं। लोगों ने कहना है कि यह भवन सभी आदिवासियों के लिए बना है, लेकिन इसे अजय तिर्की बंद करके रखते हैं।

     

    अजय तिर्की पर बाउंसर बुलाने और धमकी देने के आरोप
    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अजय तिर्की ने बाहरी बाउंसर बुलाये हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह भी दावा है कि उन्हें अजय तिर्की के समर्थकों की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

     

    प्रशासन माहौल को शांत करने की कर रहा कोशिश
    प्रशासनिक अधिकारी मामले को शांत करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। अधिकारियों ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि वे जल्द ही सभी पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

    सुबोधकांत और उनकी बेटी ने सरना स्थल में की पूजा
    पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय और उनकी बेटी यशस्वनी सहाय सरहुल के मौके पर सिरमटोली सरना स्थल पहुंचे और माथा टेक आशीर्वाद लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज आदिवासियों का प्रकृति पर्व सरहुल मनाया जा रहा है। इस त्योहार के दौरान सभी धर्मों के लोग एकजुटता का परिचय देते हैं, जो सामूहिक प्रेम और सहिष्णुता का प्रतीक है। सरहुल पर्व न केवल आदिवासी संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है, बल्कि यह सभी समुदायों को एक साथ लाने का कार्य भी करता है। इस अवसर पर लोग पूजा-अर्चना के साथ-साथ प्राकृतिक तत्वों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, केकेआर को 8 विकेट से हराया
    Next Article गुजरात के डीसा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 17 हुई, 4 लाख रुपये की मदद की घोषणा
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version