Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»प्रदेश कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, पूछा- 56 इंच का सीना कहां है
    झारखंड

    प्रदेश कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, पूछा- 56 इंच का सीना कहां है

    shivam kumarBy shivam kumarApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक सुरेश बैठा और सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हृदयानंद यादव ने इस हमले को “कायराना और अमानवीय” करार देते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह हमला न केवल मानवता पर धब्बा है, बल्कि देश को भीतर तक झकझोर देने वाला है। उन्होंने कहा, “करीब दो दशक बाद ऐसा बड़ा आतंकी हमला हुआ है। निर्दोष और निहत्थे नागरिकों को मारना किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता। यह आतंकवादियों की वहशियत है, जो किसी धर्म या इंसानियत से जुड़ी नहीं है।” उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, “56 इंच का सीना कहाँ है? ऐसे वक्त में प्रधानमंत्री को सभी दलों को एक मंच पर लाकर सामूहिक रणनीति बनानी चाहिए। यदि हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

    शहजादा अनवर ने कहा, “कांग्रेस हमेशा देशवासियों के साथ खड़ी रही है। यह हमला बर्बरता की सारी हदें पार करता है। आतंकी चाहे किसी भी धर्म का लबादा ओढ़े हों, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनका नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त होना चाहिए और उनके सरगनाओं को खत्म किया जाना चाहिए।”
    विधायक राजेश कच्छप ने इसे ‘पूरे देश के लिए शर्मनाक’ करार देते हुए कहा, “यह पुलवामा की पुनरावृत्ति है। केवल बयानबाज़ी से सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, इसके लिए स्पष्ट नीति चाहिए। अगर किसी देश की भूमिका सामने आती है तो वैश्विक मंच पर उसके खिलाफ आवाज़ उठाई जानी चाहिए।”

    विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि देश इस वक्त संकट में है और सभी दलों को मतभेद भुलाकर एकजुटता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह हमला सिर्फ नागरिकों पर नहीं, देश की अस्मिता पर हमला है। इसका जवाब त्वरित और प्रभावी होना चाहिए।”
    सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हृदयानंद यादव ने सैन्य संरचना को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “पिछले चार वर्षों में सेना में 1.8 लाख पद रिक्त हैं। अग्निवीर योजना और रक्षा बजट में कटौती देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। इन नीतियों पर पुनर्विचार होना चाहिए।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, चेयरमैन सतीश पौल मुजनी और सोनाल शांति भी मौजूद रहे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची एयरपोर्ट, बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version