Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मनायी खुशी! लिखा थैंक्यू पाकिस्तान, युवक बोकारो से गिरफ्तार
    Top Story

    पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मनायी खुशी! लिखा थैंक्यू पाकिस्तान, युवक बोकारो से गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarApril 23, 2025Updated:April 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत की घटना के बाद बोकारो के बालीडीह के मिल्लत नगर के रहने वाला मोहम्मद नौशाद ने थैंक्यू पाकिस्तान लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिस पर बोकारो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कश्मीर के पहलगाम शहर के पास स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हमला हुआ था।

    जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद के पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक है और वह मिल्लत नगर का रहने वाला है। फिलहाल बोकारो पुलिस गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद से पूछताछ कर रही है।
    इस संबंध में सिटी डीएसपी सह जिला पुलिस के प्रवक्ता आलोक रंजन ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एक युवक को इस मामले में पकड़कर कर पूछताछ की गयी है। उसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके सोशल मीडिया के अकाउंट खंगाल रही है। वहीं, उसके बारे में पूरी जानकारी निकाली जा रही है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। इस हमले के बाद पूरे भारत के लोग गुस्से में हैं।

    मोहम्मद नौशाद ने एक्स पर उर्दू में लिखा, ‘शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे, आमीन, आमीन। हमें ज्यादा खुशी होगी अगर आरएसएस, भाजपा, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाया जाये।’ इसके साथ उसने तीन स्माइली इमोजी के साथ अपनी खुशी भी जाहिर की। उसने इसके बाद भी कई ट्वीट किये जिनमें काफी आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें लिखी हैं।

    कौन है मोहम्मद नौशाद?
    35 वर्षीय आरोपी मोहम्मद नौशाद ने बिहार के मदरसे में कुरान की तालीम लेकर डिग्री हासिल की है। वर्तमान में पिता के साथ बोकारो में रह रहा है। उसका एक भाई दुबई में है, जिसके नाम से आवंटित सिम कार्ड का इस्तेमाल करके नौशाद ने इंस्ट्राग्राम व एक्स (पहले ट्वीटर) और फेसबुक चलाता है। मंगलवार को आतंकी हमले में मारे गये लोगों के गम में पूरा देश गम में डूबा था जबकि मोहम्मद नौशाद रात को आतंकियों को बधाई दे रहा था।

    पूर्व विधायक ने शिकायत की थी
    नौशाद के ट्वीट के बाद लोग लगातार झारखंड पुलिस को टैग करके सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बोकारो से पूर्व विधायक विरंची नारायण ने बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी से बातकर इस पोस्ट की जानकारी दी। एसपी ने इसके लिए टेक्निकल टीम को निर्देश दिया उसके बाद मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड पुलिस ने खत्म किया नक्सलियों का ‘झुमरा चैप्टर’
    Next Article पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा एजेंसियों ने तीन लोगों के स्केच किए जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version