नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार, लोकनृत्य राई को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पद्मश्री रामसहाय पांडे के निधन पर दुख व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने रामसहाय से मुलाकात की अपनी एक तस्वीर साझा करते एक्स पर लिखा, “सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी अद्भुत कला, लगन और परिश्रम से बुंदेलखंड के लोकनृत्य राई को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उनका जाना देश के कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।”

उल्लेखनीय है कि रामसहाय पांडे का मंगलवार को मध्य प्रदेश के सागर में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version