रांची। सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप का काम शुरू कर दिया गया है। बड़ी संख्या में एलएंडटी के वर्कर रैंप निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। रैंप निर्माण कार्य का विगत दिनों विरोध देखते हुए स्थानीय प्रशासन की सहायता ली जा रही है। सिरमटोली चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है। सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व कई डीएसपी थानेदार मौजूद हैं।

बता दें कि, सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण के साथ रैंप का निर्माण किया जाना है, जिसका विरोध कई आदिवासी संगठन कर रहे हैं। सिरमटोली सरना स्थल के समीप इस रैंप को उतारे जाने का विरोध किया गया था। एक दिन के लिए रांची बंद भी बुलाया गया था। हालांकि, आदिवासी संगठनों के आग्रह पर फ्लाईओवर का डिजाइन बदला गया था। इंजीनियरों का कहना है डिजाइन बदले जाने से अब वहां कोई परेशानी नहीं होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version