Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका की ओपनएआई ने एक्सएआई के मालिक मस्क के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया
    दुनिया

    अमेरिका की ओपनएआई ने एक्सएआई के मालिक मस्क के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया

    shivam kumarBy shivam kumarApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। दुनिया की प्रमुख अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ‘ओपनएआई’ ने बुधवार को अरबपति एलन मस्क के खिलाफ संघीय जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया। ओपनएआई ने दावा किया कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव तरीका आजमाया है। मस्क की कंपनी एक्सएआई इस कंपनी की प्रतिद्वंदी है। मस्क टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ और सोशल मीडिया साइट एक्स के मालिक हैं।

    सीएनबीसी की खबर के अनुसार, ओपनएआई ने न्यायालय से दंडात्मक हर्जाना और एक्सएआई के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मस्क एक्सएआई का संचालन 2023 से कर रहे हैं। ओपनएआई ने संघीय जिला न्यायालय में दाखिल दस्तावेजों में दावा किया कि मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। इन सभी को ओपनएआई के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण सूचना दी गई। प्रेस के माध्यम से ओपनएआई पर हमले किए गए।

    इसमें यह खुलासा किया गया है कि ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ मस्क ने 2015 में ओपनएआई को एक शोध प्रयोगशाला के रूप में बनाने में मदद की। बाद में वह इस परियोजना से सार्वजनिक रूप से अलग हो गए। फरवरी में मस्क के नेतृत्व वाले एक समूह ने ओपनएआई का नियंत्रण 97.4 बिलियन डालर में खरीदने की पेशकश की। उनके इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। पिछले महीने निवेशकों ने ओपनएआई का समर्थन किया। इस दौरान कंपनी के स्टार्टअप का मूल्य 300 बिलियन डालर आंका गया।

    मस्क के वकील मार्क टोबेरॉफ ने ई-मेल के जरिए दिए गए जवाब में कहा, ”अगर ओपनएआई के बोर्ड ने वास्तव में प्रस्ताव पर विचार किया होता (जैसा कि उन्हें करना चाहिए था) तो उन्हें पता होता कि यह कितनी गंभीर बात है।” 2022 के अंत में ओपनएआई ने चैटजीपीटी को लॉन्च किया। इसके कुछ महीने बाद मस्क ने एक्सएआई की स्थापना की। ओपनएआई ने पिछले माह कहा था कि हर सप्ताह 500 मिलियन लोग इसके चैटजीपीटी सहायक का उपयोग करते हैं और कंपनी 2025 में लगभग 13 बिलियन डॉलर के राजस्व की ओर अग्रसर है।”

    ओपनएआई ने अदालत में जमा कराए दस्तावेजों में कहा, ”मस्क उस उद्यम की ऐसी सफलता को बर्दाश्त नहीं कर सकते, जिसे उन्होंने छोड़ दिया था।मस्क ने मार्च में कहा था कि एक्स ने स्टॉक स्वैप के रूप में एक्सएआई का अधिग्रहण किया था। ओपनएआई ने अदालत से अनुरोध किया कि वह मस्क को कंपनी पर अपने सार्वजनिक हमलों को रोकने के लिए मजबूर करे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में चुनाव दिसंबर या अगले साल जून तक संभवः मोहम्मद यूनुस
    Next Article अमेरिका ने चीन को छोड़ बाकी देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिन के लिए रोका
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version