Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
    दुनिया

    इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम

    shivam kumarBy shivam kumarApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन/बेरूत/तेल अवीव। इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम (सीज फायर) हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि लेबनान और इजराइल के राष्ट्राध्यक्षों ने इस पर अपनी सहमति जता दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ”मैंने आज लेबनान के राष्ट्रपति जनरल जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। दोनों ही 10 दिन के सीज फायर पर सहमत हो गए हैं। दोनों नेताओं ने सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए वे पूर्वी समय के अनुसार शाम पांच बजे (भारतीय समयानुसार रात ढाई बजे) औपचारिक रूप से हमले रोक देंगे।”

    अमेरिका के सीबीएस न्यूज चैनल, लेबनान के लोरिएंट टुडे अखबार और इजराइल के द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेशमंत्री मार्को रूबियो को निर्देश दिया है कि वे ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन के साथ मिलकर काम करें, ताकि इजराइल और लेबनान को स्थायी शांति हासिल करने में मदद मिल सके। राष्ट्रपति ने कहा कि वे नेतन्याहू और औन को बातचीत के लिए व्हाइट हाउस भी आमंत्रित करेंगे। उल्लेखनीय है कि लेबनान में चल रहा यह संघर्ष इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच है। हिज्बुल्लाह लेबनान में ईरान का छद्म आतंकी संगठन है।

    लेबनान के राष्ट्रपति औन ने पश्चिम एशिया में संघर्ष-विराम कराने की कोशिशों के लिए ट्रंप का आभार जताया है। लेबनान के राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, औन ने कहा कि ट्रंप के प्रयासों से इस क्षेत्र में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। बयान में कहा गया है कि ट्रंप ने लेबनान के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट के मंत्रियों से कहा कि उन्होंने ट्रंप के कहने पर लेबनान के साथ युद्ध विराम पर सहमति दी। उन्होंने इस मामले पर औपचारिक वोट कराने की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप हमारे दोस्त हैं। इजराइल पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने मंत्रियों को आश्वासन दिया कि संघर्ष विराम के दौरान रणनीतिक जगहों तैनात हमारे सुरक्षा बल नहीं हटेंगे।

    इजराइल के विपक्षी नेता यायर लापिड ने लेबनान में सीजफायर के लिए प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की है। उनका तर्क है कि नेतन्याहू सरकार वादे से पीछे हट गई। हिज्बुल्लाह के सांसद इब्राहिम अल-मौसवी ने कहा कि अगर इजराइल हमले रोक देता है तो लेबनानी आतंकी संगठन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि वह लेबनान पर दबाव डालने के लिए ईरान का आभार व्यक्त करते हैं। अगर ईरान इस सीज फायर को होर्मुज को बंद करने के बराबर न मानता तो यह संभव नहीं हो पाता।

    लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने हिज्बुल्लाह और इजराइल के बीच सीज फायर का स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर इस कामयाबी के लिए लेबनान के लोगों को बधाई दी। उन्होंने लड़ाई खत्म करने की कोशिशों के लिए वैश्विक नेताओं का आभार जताया। इस संघर्ष विराम पर लेबनानी सेना के प्रवक्ता चार्ल्स जबूर ने कहा कि 10 दिन के संघर्ष विराम का उपयोग सरकार को हिज्बुल्लाह के निशस्त्रीकरण के लिए करना चाहिए। फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय ‘एलिसी’ ने संघर्ष विराम को बहुत अच्छी खबर बताया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी संघर्ष विराम का स्वागत किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
    Next Article ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

      April 17, 2026

      ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद

      April 17, 2026

      भारत से लगी सीमा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नेपाल ने किए कई बड़े फैसले

      April 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version