बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ बाजी मार ले गई है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में जोरदार उछाल दिखाते हुए रविवार को 12.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। शनिवार को 10.75 करोड़ के बाद यह आंकड़ा पार करते हुए ‘भूत बंगला’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। पारिवारिक दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ को संघर्ष करना पड़ रहा है। फिल्म ने तीसरे दिन मात्र 46 लाख रुपये की कमाई की। ‘माइकल’ ने 5.50 करोड़ रुपये कमाते हुए अपना कुल कारोबार 16 करोड़ के पार पहुंचाया। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ अब भी धमाल मचा रही है। 39वें दिन 3.40 करोड़ की कमाई के साथ इसका कुल कलेक्शन 1,130.59 करोड़ रुपये हो गया है। बॉक्स ऑफिस का यह मुकाबला देखते ही बनता है।

